
Shivani sharma
शिवानी शर्मा वर्तमान में India.com Hindi में Sub-Editor और Producer के रूप में काम कर रही हैं. यहां उनका काम समाचारों को लिखना, एडिट करना, और पाठकों तक सही रूप ... और पढ़ें
Today’s Breaking News Live Updates: देश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है जिसके कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहीं देश में राजनीतिक उथल पुथल मची हुई है. सीएम नीतिश कुमार ने बिहार में NDA के साथ सरकार बना ली. वहीं अब वे ईडी की गिरफ्त में हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल विधानसभा में UCC विधेयक को पेश किया. देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है. हर पार्टी अपने स्तर पर वोटरों को लुभाने में लगी हुई है. इसके अलावा यहां आपको मनोरंजन से खेल तक सभी अपडेट् मिलेंगे.
8 फरवरी को ईरान-अफगानिस्तान के साथ अपनी सीमाएं बंद रखेगा पाकिस्तान
पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के करणदिघी में एक दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं 5 अन्य घायल हुए हैं.
watch बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी बेटी और राजद सांसद मीसा भारती के साथ दिल्ली पहुंचीं। वे ‘नौकरी के बदले जमीन’ घोटाले के सिलसिले में 9 फरवरी को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होंगी। pic.twitter.com/7wXrcbDI8z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2024
हरदा पटाखा फैक्ट्री मामले में सीएम मोहन यादव ने यहां तैनात एसपी संजीव कुमार का ट्रांसफर कर दिया गया. माना जा रहा है कि हरदा कलक्टर पर भी गाज गिर सकती है.
UCC को लेकर उत्तराखंड के सीएम धामी ने कहा- मैं आज सभी प्रदेशवासियों को बधाई देना चाहता हूँ, क्योंकि आज हमारे उत्तराखण्ड की विधायिका एक इतिहास रचने जा रही है.
प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए बिहार सीएम नीतीश कुमार प्रधानमंत्री आवास पर पहुंच चुके हैं.
रांची की विशेष पीएमएलए अदालत ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड हिरासत पांच दिनों के लिए बढ़ा दी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें