By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Top Front Page News From Newspapers 8 June 2018
गुरुग्राम में विदेशी महिला से गैंगरेप, आईपीएस को कार से कुचलने की कोशिश
दिल्ली से प्रकाशित प्रमुख अखबारों के पहले पेज पर खबरों का चयन और प्रस्तुति की एक झलक.
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से प्रकाशित प्रमुख अखबारों के पहले पेज पर खबरों का चयन और प्रस्तुति पर एक दृष्टि… नवभारत टाइम्स के पहले पेज पर लीड खबर ‘ प्रणव मुखर्जी ने आरएसएस के मंच से पढ़ाया सहनशीलता का पाठ’ है. अन्य खबरों में ‘ गुड़गांव में कंपनी ने नौकरी से निकाला तो एचआर मैनेजर पर फायरिंग कर दी’, ‘दिल्ली एनसीआर में खतरनाक हुआ ओजोन पैल्यूशन’, ‘शिवसेना पर नहीं चला अमित शाह का जादू’ ‘पत्नी के एटीएम कार्ड ने पति नहीं निकाल सकता पैसे’, ‘अलगाववादियों से भी बातचीत’ आदि हैं.

हिंदुस्तान के पहले पेज पर लीड खबर ‘ नागपुर में प्रणब मुखर्जी बोले- धन्यवाद, जयहिंद, वंदेमातरम’ अन्य खबरों में ‘नोएडा विकास प्राधिकरण के इंजीनियर के पास दो अरब की संपत्ति मिली’, शर्मनाक: गुरुग्राम में विदेशी महिला से गैंगरेप’, दुस्साहस: नौकरी गई तो एचआर हेड को गोली मारी’, झटका: शिवसेना बोली- सारे चुनाव अकेले लड़ेगे’, केबी में शनिवार को बैग से छुट्टी, डीयू: 19 को पहली कट ऑफ आएगी’, जीटीबी अस्पताल में कल से बोन बैंक’, शिकंजा: कठुआ गैंगरेप में सात के खिलाफ आरोप तय’, फैसला: गैंगस्टर: अबू सलेम को सात साल की सजा’ आदि हैं.

दैनिक जागरण के फ्रंट पेज पर लीड खबर, ‘राष्ट्रवाद धर्म व भाषा में नहीं बंटा सहिष्णुता हमारी ताकत: प्रणब,’ अन्य खबरों में – ‘गुरुग्राम में केन्या की युवती से गैंगरेप’, आईसीयू का एसी फेल, 5 मरीज मरे’, राजनाथ बोले- वार्ता के लिए राइट माइंड होना जरूरी’ आदि हैं.

अमर उजाला के फ्रंट पेज पर ‘ असहिष्णुता से धूमिल होगी राष्ट्रीय पहचान’, अन्य खबरों में ‘भटके पत्थरबाज भी घर के बच्चे, इसलिए माफ किया’, पिंक लाइन में खराबी मेट्रो दो घंटे प्रभावित’, बैंकों ने भी बढ़ा दीं ब्याज दरें’, पत्नी का डेबिट कार्ड पति भी नहीं कर सकता इस्तेमाल’, पेट्रोलिंग कर रहे आईपीएस को कार से कुचलने का प्रयास’, ‘सुसाइड नोट में नाम से नहीं साबित होता गुनाह’ आदि है. ‘शिवसेना अगला चुनाव अपने दम पर ही लड़ेगी’, डाटा बेचने पर फेसबुक 20 जून तक जवाब दें’ आदि खबरें हैं.

(साभार सभी उल्लेखित न्यूजपेपर्स)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें