कचरा प्रबंधन में इन देशों ने पेश की दुनिया के सामने मिसाल, रिसाइकिलिंग के मामले में निकले सबसे आगे
Top Recycling Countries In World: कूड़ा-कचरा आज पर्यावरण की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है, जिससे दुनिया भर के देश निपटने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, 2026 में कचरा प्रबंधन के मामले में कुछ देशों ने रीसाइक्लिंग की बेहतरीन मिसाल पेश की है.
Top Recycling Countries: आज के दौर में हमारा पर्यावरण कई चुनौतियों से जूझ रहे हैं, जिनमें से सबसे बड़ी सबसे समस्या कचरे की है. दुनिया भर के कई देशों में कचरे की समस्या तेजी से बढ़ रही है. हालांकि, दूसरी तरफ कुछ ऐसे देश भी हैं, जिन्होंने कूड़े-कचरे को सही ढंग से ठिकाने लगाने में महारत हासिल कर ली है और उसे एक बार फिर से इस्तेमाल करने लायक भी बना डाला है, जिससे साबित होता है कि उन्होंने रीसाइक्लिंग के मामले में मिसाल कायम की है. लेकिन क्या आपको पता है कि 2026 में सबसे ज्यादा रीसाइक्लिंग करने वाले देश कौन से हैं?
कचरा प्रबंधन में यूरोप के देश आगे
वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के डेटा पर नजर डालें, तो कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में यूरोप के कई देश सबसे आगे हैं. दअरसल, यूरोप के देशों में खासतौर पर कचरा प्रबंधन को लेकर एकदम कड़े नियम बनाए गए है. वहां कचरे को रिसाइकिल करने के लिए एडवांस तकनीक से तैयार मशीनें इस्तेमाल होती हैं, जो कचरे का शानदार तरीके से प्रबंधन करती हैं.
यह रैंकिंग एनवायरनमेंटल परफॉर्मेंस इंडेक्स (EPI) के स्कोर पर बेस्ड है, जिसमें 100 में से नंबर दिए गए है. हालांकि, यह स्कोर इन बातों से तय होता है कि कोई देश अपने यहां कचरे को कितनी बेहतरीन तरीके रिसाइकिल करता है, उससे खाद तैयार करता है या दूसरी चीजों में उसका उपयोग करता है.
2026 के सबसे बेहतरीन रिसाइकिलिंग देश
कचरे का अच्छे तरीके से प्रबंधन करने के मामले स्विट्जरलैंड पूरी दुनिया में सबसे आगे हैं. इसे 100 में से पूरे 100 नंबर मिले हैं, जिससे पता चलता है कि वहां का कचरा प्रबंधन सिस्टम कितना ज्यादा शानदार है. लिस्ट में दूसरे नंबर पर डेनमार्क है, जिसे 99.9 नंबर मिले हैं. इसके बाद फिनलैंड 99.4 नंबर के साथ और स्वीडन 99.2 नंबर के साथ तीसरे और चौथे पायदान पर है. जर्मनी को भी 98.9 के स्कोर के साथ दुनिया के टॉप देशों में जगह मिली है.
कचरा प्रबंधन में कैसे कायम की मिसाल
इन देशों कचरा प्रबंधन बहुत ज्यादा ध्यान दिया है और इस काम में पानी तरह पैसा भी लगाया है. रीसाइक्लिंग के अलावा इन्होंने अपने देश के लोगों में कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता फैलाने में भी काफी निवेश किया है. इसका असर यह हुआ है कि आज के समय ये देश अपने शहरों का अधिकांश कचरा जमीन में दफन करने के बजाय उसे फिर इस्तेमाल करने लायक बना रहे हैं.
ये देश भी कचरा प्रबंधन में आगे
दुनिया के इन टॉप 5 देशों के अलावा बेल्जियम, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, ताइवान और सिंगापुर जैसे देश भी इस मामले में बहुत शानदार काम कर रहे हैं. इन देशों ने कूड़े से निपटने के लिए सख्त नियम लागू किए हैं और उनके पास कूड़े से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक से तैयार मशीनें हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें