कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी राज्य त्रिपुरा में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज अपनी पार्टी के लिए वोट मांगने पहुंचे. राहुल त्रिपुरा में चुनाव प्रचार समाप्त होने के कुछ घंटे पहले कैलाशहर में रामकृष्ण महाविद्यालय स्टेडियम मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके वायदों को लेकर निशाने पर लिया. राहुल ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, मोदीजी आते हैं, 2-3 वायदे कर जाते हैं, चुनाव के बाद भूल जाते हैं. जहां भी जाते हैं कुछ न कुछ गलत वायदा करके चले आते हैं.
Modi Ji aate hain, 2-3 vayede kar jaate hain, chunav ke baad bhul jaate hain. Jahan bhi jaate hain, kuch na kuch galat vayeda karke chale jaate hain: Congress President Rahul Gandhi in Tripura’s Kailashahar pic.twitter.com/3qHUXnO0Qb
— ANI (@ANI) February 16, 2018
त्रिपुरा में 18 फरवरी को चुनाव
कांग्रेस पूर्वोत्तर में माणिक सरकार नीत माकपा सरकार को सत्ता से बेदखल करना चाहती है. माणिक 1998 से मुख्यमंत्री हैं. राज्य में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 18 फरवरी को चुनाव होना है. चुनाव नतीजों की घोषणा तीन मार्च को होगी.
पढ़ें- त्रिपुरा की रैली में बोले पीएम मोदी- ‘गणतंत्र’ नहीं ‘गनतंत्र’ में यकीन रखते हैं कम्युनिस्ट
मोदी ने बोला था लेफ्ट पर करारा हमला
त्रिपुरा में 18 फरवरी को चुनाव होना है और चुनाव प्रचार आखिर दौर में है. गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी त्रिपुरा पहुंचे थे और बड़ी रैली की थी. इस दौरान उन्होंने लेफ्ट सरकार पर जबरदस्त हमला बोला. मोदी ने कहा कि मार्क्सवादियों को गणतंत्र नहीं गनतंत्र में विश्वास है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि त्रिपुरा में कम्युनिस्टों के शासन में विकास ठीक उसी तरह से रुक गया है, जैसे लाल बत्ती पर यातायात रुक जाता है. उन्होंने कहा राज्य तभी तरक्की करेगा, जब लाल (कम्युनिस्ट) को सत्ता से बेदखल किया जाएगा.
दक्षिण त्रिपुरा जिले के शांतिबाजार में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सत्तारुढ़ वामदलों की लूट और धौंसपट्टी अब यूं ही नहीं चलेगी और (राज्य में) रविवार के चुनाव के बाद भाजपा की सरकार आएगी. उन्होंने कहा कि आपको लाल बत्ती से पहले रुकना होता है. अगर आप हडबड़ी में होते हैं तो भी आप आगे नहीं जा सकते. इसी प्रकार, वाममोर्चा के लाल झंडे ने त्रिपुरा में प्रगति को रोक रखा है. इसे बदलने और सुशासन लाने का वक्त आ गया है. नतीजे घोषित होने के बाद त्रिपुरा में वाममोर्चा को ढूढ़ पाना मुश्किल होगा.
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक आदर्श और वामपंथ साथ-साथ नहीं चल सकते. त्रिपुरा में पत्रकार मारे जा रहे हैं, राजनीतिक हत्याएं हो रही हैं. कम्युनिस्ट सरकार मौन है. त्रिपुरा में हमारी सरकर बनने पर हम राजनीतिक हत्याओं की जांच करेंगे और अपराधियों को सजा देंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.