शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा की बढ़ेंगी मुश्किलें! लुक आउट नोटिस जारी- जानिये 60 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा क्या है मामला

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के खिलाफ 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का यह मामला जुहू निवासी व्यवसायी दीपक कोठारी से जुड़ा हुआ है.

Published date india.com Updated: September 5, 2025 5:48 PM IST
Raj Kundra Shilpa Shetty

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. मुंबई पुलिस की आर्थिक शाखा ने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है. दोनों पर 60.4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े मामले में ये कार्रवाई की गई है.दरअसल, इसी साल अगस्त में मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में शिल्पा और राज कुंद्रा के खिलाफ 60.4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था. यह शिकायत जुहू निवासी व्यवसायी दीपक कोठारी ने दर्ज कराई थी. दीपक कोठारी लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर हैं.

EOW ने जारी किया लुकआउट नोटिस

मामले की जांच के दौरान मुंबई पुलिस की आर्थिक शाखा (EOW) ने अब शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है. मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस इनके ट्रेवल लॉग देख रही थी और अब लुकआउट नोटिस जारी किया गया है.धोखाधड़ी के समय के बीच दोनों कहां-कहां गए और पैसों का लेनदेन कहां-कहां हुआ, मुंबई पुलिस ने यह जानकारी निकाली. ऑडिटर ने कुछ संदेहजनक पाया है, इसलिए पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया गया है. गणेश उत्सव और अन्य कारणों के चलते उनसे पूछताछ हो नहीं पाई थी.

Story Highlights

  • शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
  • मुंबई पुलिस की आर्थिक शाखा ने धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस
  • यह शिकायत जुहू निवासी कारोबारी दीपक कोठारी ने दर्ज कराई थी

क्या है पूरा मामला

दीपक कोठारी ने बताया कि साल 2015 में राजेश आर्य नाम के एक व्यक्ति ने उनका परिचय शिल्पा और राज से कराया, जो उस समय कंपनी (बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड) के प्रमुख शेयरधारक थे. आरोप है कि दोनों ने बिजनेस बढ़ाने के नाम पर 75 करोड़ रुपए का लोन मांगा, लेकिन बाद में इसे निवेश के रूप में लेने की बात कही. शिल्पा और राज कुंद्रा ने कोठारी को 12 प्रतिशत ब्याज के साथ मासिक रिटर्न और मूलधन लौटाने का वादा किया. कोठारी ने अप्रैल 2015 में 31 करोड़ रुपए और सितंबर 2015 में 28 करोड़ रुपए कंपनी में निवेश किए. हालांकि, साल 2016 में शिल्पा ने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया, जबकि राज कुंद्रा ने व्यक्तिगत गारंटी दी थी.

कोठारी को बाद में पता चला कि साल 2017 में कंपनी के खिलाफ एक समझौते की चूक के कारण दिवालियापन की कार्यवाही शुरू हो गई थी. उनका दावा है कि उनके निवेश का पैसा बिजनेस में इस्तेमाल न होकर निजी खर्चों में उड़ा दिया गया. कोठारी की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था.

(इनपुट: IANS)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.