Truth Behind Khan Sir Arrest In Bihar During Protests Against Normalization Of Marks In Bpsc Bihar News
Khan Sir को गिरफ्तार नहीं किया, भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ होगी FIR
पटना में कुछ लोग सोशल मीडिया पर खान सर की गिरफ्तारी को लेकर भड़काऊ पोस्ट कर रहे हैं. जिसको लेकर पुलिस ने बताया है कि उन्होंने खान सर को गिरफ्तार नहीं किया है.
पिछले कुछ दिनों से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्राथमिक परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन मॉर्कस् को लेकर छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. बता दें कि प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को खान सर का समर्थन मिल रहा है. शुक्रवार (7 दिसंबर) को लेकर ये खबर सामने आई कि बीपीएससी कार्यालय के बाहर छात्रों के साथ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे खान सर को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन्हें गर्दनीबाग थाने ले जाया गया.
इसको लेकर पुलिस का बयान सामने आया है कि ये बात बिल्कुल गलत है. उन्होंने खान सर को नहीं पकड़ा है. इसके अलावा पुलिस उन लोगों को ढूंढ रही है जो झूठी खबरें फैला रहे हैं. डीएसपी अनु कुमारी ने इस मामले को लेकर कहा कि कोचिंग संचालक खान सर स्वयं गर्दनीबाग थाने आकर वहां उपस्थित मजिस्ट्रेट से मिले और छात्रों को समझने का आश्वासन दिया.
ग्लोबल स्टडीज ने किया भ्रामक पोस्ट
डीएसपी अनु कुमारी ने शनिवार को बताया कि आज सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खान ग्लोबल स्टडीज नाम के एक हैंडल से एक तथ्यहीन, भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट किया गया है. इसमें खान सर की रिहाई की मांग की जा रही है.डीएसपी ने कहा कि पटना पुलिस ने खान सर को गिरफ्तार नहीं किया है. पोस्ट में कही गईं बातें तथ्यहीन और भड़काऊ हैं.
पुलिस ने किया गिरफ्तारी का खंडन
शुक्रवार को बीपीएससी अभ्यर्थियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था. इसी क्रम में कोचिंग संचालक खान सर स्वयं गर्दनीबाग थाना आकर वहां उपस्थित मजिस्ट्रेट से मिले और छात्रों को समझने का आश्वासन दिया. इसके बाद उन्होंने आग्रह किया कि उन्हें उनकी गाड़ी तक सुरक्षित छोड़ दिया जाए, बाद में उन्हें पुलिस वाहन से अटल पथ के पास सुरक्षित उनकी गाड़ी के पास छोड़ दिया गया। पटना पुलिस उनकी गिरफ्तारी की खबरों का खंडन करती है.
डीएसपी ने आगे कहा कि सोशल मिडिया पर अभ्यर्थियों को भड़काने के लिए भड़काऊ, तथ्यहीन एवं हिंसा की स्थिति उत्पन्न करने वाले सोशल मिडिया हैंडलर्स के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.