Tunisha Sharma Death Case: अभिनेता शीजान खान को कोर्ट से नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज

Tunisha Sharma Death Case: तुनिषा शर्मा को खुदकुशी के लिए कथित तौर पर उकसाने में गिरफ्तार किए गए अभिनेता शीजान खान (Sheezan Khan) की जमानत याचिका शुक्रवार को कोर्ट ने खारिज कर दी.

Published date india.com Published: January 13, 2023 5:43 PM IST
Tunisha Sharma death case
Tunisha Sharma death case

Tunisha Sharma Death Case: महाराष्ट्र के पालघर जिले की एक अदालत ने सह कलाकार तुनिषा शर्मा को खुदकुशी के लिए कथित तौर पर उकसाने में गिरफ्तार किए गए अभिनेता शीजान खान (Sheezan Khan) की जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर डी देशपांडे ने 28 वर्षीय शीजान को राहत देने से इनकार कर दिया. शीजान अब न्यायिक हिरासत में हैं. उन्हें 25 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था. वसई अदालत में शीजान की ओर से अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा और शरद राय पेश हुए. तुनिषा के परिवार की ओर से पेश अधिवक्ता तरुण शर्मा ने शीजान को जमानत का विरोध किया.

उन्होंने अदालत में तर्क दिया कि शीजान की मां भी इस मामले में शामिल हैं. अधिवक्ता शर्मा ने कहा कि उन्होंने मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्त के समक्ष एक आवेदन दे कर शीजान की मां को मामले में सहआरोपी बनाए जाने की मांग की है. दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने शीजान खान की जमानत संबंधी अपील खारिज कर दी. विस्तृत आदेश बाद में मिलने की उम्मीद है.

शीजान को उनकी सह-अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. तुनिषा शर्मा (21) ने शीजान खान के साथ टेलीविजन धारावाहिक ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में अभिनय किया था. तुनिषा ने वसई के पास एक धारावाहिक के सेट पर 24 दिसंबर को कथित रूप से खुदकुशी कर ली थी.

बताया जाता है कि तुनिषा शर्मा और शीजान खान के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन दोनों हाल में अलग हो गए थे. शीजान खान (28) को तुनिषा शर्मा को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में वसई पुलिस ने 25 दिसंबर को गिरफ्तार किया था.

(इनपुट: भाषा)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.