दिल्ली: 24 महिला पुलिसकर्मियों ने लगाया इंस्पेक्टर पर छेड़छाड़ और शोषण का आरोप

इस मामले को दिल्ली महिला आयोग ने भी गंभीरता से लिया है। वहीं दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारी इस मामले में कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

Published date india.com Published: September 13, 2016 10:50 AM IST
Twenty-four police women accused of molesting and exploiting by inspector | दिल्ली: 24 महिला पुलिसकर्मियों ने लगाया इंस्पेक्टर पर छेड़छाड़ और शोषण का आरोप
mumbai police, women police

दिल्ली के सिविल लाइन्स इलाके में पुलिस लाइन में तैनात 24 महिला पुलिसकर्मियों ने अपने इंस्पेक्टर पर परेशान करने, भद्दे कमेंट और शोषण करने के आरोप लगाए हैं।

इस बात की शिकायत पुलिस मुख्यालय इसी साल अप्रैल में दी गई। शिकायत में इन 24 महिला पुलिसकर्मियों का कहना है कि इंस्पेक्टर एसबी यादव ट्रेनिंग और ड्यूटी के दौरान उनसे भद्दे मज़ाक करते हैं। कुछ महिलाओं ने ये भी लिखा कि वो उन्हें अकेले में बुलाते हैं तो कुछ ने ये भी लिखा है कि वे उनके पहनावे को लेकर गलत कमेंट करते हैं। यह भी पढ़ें: महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल विमन PCR

इस शिकायत के बाद पुलिस मुख्यालय की तरफ से सीनियर पुलिस अधिकारियों की एक जांच कमेटी बनाई गई लेकिन अभी तक इंस्पेक्टर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि इंस्पेक्टर का तबादला जरूर कर दिया गया है।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अब इस मामले को दिल्ली महिला आयोग ने भी गंभीरता से लिया है। वहीं दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारी इस मामले में कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.