ट्विशा शर्मा की सास ने की थी 46 कॉल, पूर्व मॉडल की मौत की मिस्ट्री में नया खुलासा

Twisha Sharma Case: मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. सास ने एक्ट्रेस की मौत के बाद करीब 46 कॉल की थी.

Written by: Vineet Sharan Edited by: Vineet Sharan
Published: May 21, 2026, 4:44 PM IST

Twisha Sharma Case: मध्य प्रदेश में पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत मामले में एक नया खुलासा हुआ है. नोएडा में रहने वाली ट्विशा के परिजनों के अनुसार, उनकी बेटी की मौत के अगले ही दिन उनकी सास गिरिबाला सिंह ने कई कॉल्स किए. इन कॉल्स की संख्या करीब 46 बताई जा रही है.

किन लोगों को किए गए कॉल

दावा है कि इन कॉल्स में कुछ ज्यूडिशरी से जुड़े लोगों, जज और जस्टिस स्तर के अधिकारियों को भी कॉल किए गए थे. इसलिए ट्विशा शर्मा के परिजनों ने मांग की है कि सभी कॉल्स की विस्तृत जांच की जाए ताकि इन कॉल्स के पीछे का असली मकसद सामने आ सके.

परिवार ने जारी किए फोन नंबर

ट्विशा के परिवार ने कई फोन नंबर जारी करते हुए ये दावा किया है. ट्विशा की मौत के अगले दिन उसकी सास गिरिबाला सिंह ने कई कॉल्स किए जिनमें से कुछ नंबर ज्यूडिशरी के लोगों के हैं.

बड़ी बातें

  • -यह सभी कॉल्स ट्विशा की मौत के अगले दिन किए गए
  • -सीसीटीवी फुटेज इंस्टॉल करने वाले युवकों को भी फोन किए गए हैं
  • -परिवार ने मांग की है कि इन सभी फोन नंबर्स की पूरी जांच की जाए

क्या है केस

12 मई को कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा का शव फंदे से लटका मिला था. ट्विशा के घरवालों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि उसकी हत्या करने के बाद पति और सास ने आत्महत्या की झूठी कहानी रची है.

कटारा हिल्स पुलिस ने पति समर्थ, सास और गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या व प्रताड़ना का केस दर्ज किया है. पुलिस ने जांच तेज करते हुए 6 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है. ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से उसका पति फरार है. पुलिस ने उस पर इनाम भी घोषित कर दिया है. ट्विशा के परिजनों ने बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी मुलाकात की है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.