नई दिल्ली। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए गए भाषण से पाकिस्तान भले ही बौखला गया हो लेकिन भारत में हर तरफ से बधाई मिल रही है. प्रधानमंत्री मोदी के साथ विपक्ष के भी कई नेताओं ने भाषण की तारीफ की है. मोदी ने भाषण की प्रशंसा करते हुए लगातार तीन ट्वीट किए. उन्होंने लिखा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का संयुक्त राष्ट्र में अविश्वसनीय भाषण दिया है. उन्होंने वैश्विक मंच पर भारत का गर्व बढ़ाया है.
A strong message was given by @SushmaSwaraj Ji on the dangers of terrorism and why we have to unite and fight this menace. #UNGA
— Narendra Modi (@narendramodi) September 23, 2017
एक और ट्वीट में पीएम ने लिखा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज में वैश्विक चुनौतियों को पहचानने की दूरदृष्टि दिखी और उन्होंने एक अच्छी दुनिया बनाने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को मजबूती से स्थापित किया. इसके लिए सुषमा स्वराज की सराहना होनी चाहिए. सुषमा स्वराज ने पीएम मोदी के प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद किया है.
Prime Minister, Thank you for such kind words.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) September 23, 2017
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि सुषमा स्वराज को आतंकवाद पर संयुक्त राष्ट्र में दिए गए शक्तिशाली और जबरदस्त भाषण के लिए बधाई. राजनाथ ने एक और ट्वीट में कहा कि पाक पीएम के भड़काऊ और उकसाने वाले भाषण का जवाब देते हुए भी सुषमा ने जिस तरह से परिपक्वता दिखाई, उससे उनकी समझ और मैचुरटी का पता चलता है. विपक्षी दलों के कई नेताओं ने भी सुषमा स्वराज के भाषण पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है.
Congratulations to Smt. @SushmaSwaraj on her powerful, measured and nuanced articulation of India’s stand on the issue of terrorism at #UNGA
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 23, 2017
इससे पहले भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र की 72वीं जनरल असेंबली में अपना भाषण देते हुए पाकिस्तान को एकबार फिर बेकनकाब किया है. उन्होंने अपने 22 मिनट के भाषण में आतंकवाद, समुद्री पलायन, गरीबी, बेरोजगारी और जलवायु परिवर्तन का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि हम गरीबी से लड़ रहे हैं लेकिन पाकिस्तान हमसे लड़ रहा है. यह दूसरा मौका है जब सुषमा स्वराज महासभा में हिंदी में भाषण दिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.