अनंतनाग मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने मार गिराए हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी

जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में आज सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी की सूचना मिली है.

Updated: August 29, 2018, 10:48 AM IST

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी की सूचना मिली है. सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गिराए हैं.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खानाबल के मुनिवाद गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने आज तड़के घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया. जैसे ही राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम वहां पहुंची, आतंकवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी इसका जवाब दिया.

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, अनंतनाग में मोबाइल-इंटरनेट सेवा बंद

इंटरनेट सेवा बंद

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों से मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गये हैं. वहीं क्षेत्र में कुछ युवाओं ने सुरक्षाबलों के अभियान में व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश की, जिसके बाद युवकों व सुरक्षाबलों के बीच झड़प हुई. एहतियात के तौर पर जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है और बारामुला से बनिहाल के बीच रेल सेवा स्थगित कर दी गई है. (इनपुट एजेंसी)

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.