Tillu Tajpuriya: टिल्लू हत्याकांड मामले में दो और कैदी गिरफ्तार

गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया हत्या मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम को एक और सफलता मिली है. पुलिस की टीम ने तिहाड़ जेल से टिल्लू की हत्या में शामिल दो और कैदियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Published date india.com Updated: May 12, 2023 9:22 AM IST
Tillu Tajpuriya
Tillu Tajpuriya

Tillu Tajpuriya: गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया हत्या मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने तिहाड़ जेल से दो और कैदियों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान चवन्नी और आतउर रहमान के रूप में हुई है. इस गिरफ्तारी के तहत दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल टीम गुरुवार (11 मई) को तिहाड़ गई और क्राइम सीन को रीक्रिएट किया जिसके बाद ही दोनों कैदियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी तिहाड़ की जेल संख्या आठ में बंद थे.

हत्याकांड में ऐसे की थी मदद

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चवन्नी पर आरोप है कि उसने टिल्लू की हत्या के दौरान चादर से सीसीटीवी छुपाने की कोशिश की थी. इसके अलावा एक आरोपी को उसी चादर से टिल्लू के बैरेक में कूदाने में भी मदद की थी. वहीं अताउर रहमान पर आरोप है कि उसने हत्याकांड को अंजाम देने के बाद चाकू छुपाने में मदद की. पुलिस के अनुसार, विनोद एक स्थानीय गैंगस्टर है और मारपीट के कुछ मामलों में शामिल रहा है, जबकि रहमान गुजरात से अपहरण के एक मामले में दोषी है. टिल्लू के हमलावरों ने उसकी हत्या करने के लिए देसी हथियारों का इस्तेमाल किया था. जिन्हें अब पुलिस ने जब्त कर लिया है.

मामले में अब तक 6 गिरफ्तार

बता दें इस माह की 2 तारीख को गोगी गिरोह के चार सदस्यों ने टिल्लू पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी. पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में चार हमलावरों को गिरफ्तार किया जिनकी पहचान दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेश और रियाज खान के रूप में हुई. बीते दिन पुलिस ने दो और कैदियों चवन्नी और अता-उर-रहमान को गिरफ्तार किया है. मामले में अब तक कुल 6 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.