
Akarsh Shukla
मैं, आकर्ष शुक्ला, पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में India.com Hindi (ZEE Media) में शिफ्ट इंचार्ज की जिम्मेदारी निभाते हुए नेशनल टीम का नेतृत्व ... और पढ़ें
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को एक बड़ा प्लेन हादसा टल गया. दिल्ली हवाई अड्डे (Delhi Airport) पर 23 अगस्त की सुबह विस्तारा (Vistara Flight) के एक विमान को रवने पर उतरने की इजाजत दी गई, जबकि उसी सयम एक अन्य विमान रनवे से उड़ान भरने के लिए तैयार था. हालांकि समय रहते इस कंफ्यूजन को समझते हुए एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) ने विस्तारा विमान की उड़ान रद्द कर दी. दिल्ली एयरपोर्ट के हाल ही खोले गए नए रनवे से दिल्ली से बागडोगरा जाने के लिए विस्तारा का ही यूके 725 विमान उड़ान भरने ही वाला था, उसी दौरान अहमदाबाद से दिल्ली आने वाला विस्तारा का एक विमान उसे रनवे पर लैंड करने के बाद आगे की ओर बढ़ रहा था. दोनों ही विमानों को एक ही समय पर अनुमती दी गई, लेकिन जल्द ही इस गलती को समझा गया और एटीसी ने तुरंत फैसला लेते हुए यूके 725 की उड़ान रद्द कर दी.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद-दिल्ली विस्तारा विमान अभी-अभी रनवे पर उतरा ही था और और उसे एयर ट्रैफिक कंट्रोल से पार्किंग बे तक पहुंचने के लिए एक सक्रिय रनवे को पार करने का निर्देश दिया गया था. इस बीच, विस्तारा एयरलाइंस की दिल्ली-बागडोगरा फ्लाइट को उसी रनवे पर उड़ान भरने की अनुमति दी गई थी और अहमदाबाद-दिल्ली फ्लाइट में 45 वर्षीय कैप्टन सोनू गिल की बदौलत टक्कर टाली गई. दोनों विमानों में लगभग 300 लोग सवार थे. सूत्रों ने कहा कि विमान 1.8 किमी या 1,800 मीटर की दूरी पर थे, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगर पायलट ने एटीसी को दूसरे विमान की मौजूदगी के बारे में चेतावनी नहीं दी होती, तो परिणाम विनाशकारी हो सकता था.
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अनुसार, विस्तारा का विमान VTI 926 रनवे 29AL पर उतरा था और एटीसी ने उसे पार्किंग बे के रास्ते में रनवे 29आर पार करने के लिए कहा था. हालांकि, एटीसी अधिकारी VTI926 को दिए गए निर्देशों को ‘क्षण भर के लिए भूल गए’ और उड़ान VTI725 को रनवे 29R से उड़ान भरने के लिए कहा. डीजीसीए के बयान में कहा गया है कि ATC को ‘गलती का एहसास होने पर, VTI926 से इनपुट के आधार पर, टावर नियंत्रक ने VTI725 को टेक-ऑफ रद्द करने का निर्देश दिया.’ विमानन नियामक ने कहा कि ‘रनवे (VTI926) को पार कर रहे विमान में एक सतर्क पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सतर्क कर दिया और विमान को टेक-ऑफ रन (VTI725) पर टेक-ऑफ रोकने का आदेश दिया गया.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.