Ucc Implemented In Uttarakhand Today Know 10 Big Changes Regarding Marriage And Divorce
उत्तराखंड में आज लागू होगा UCC, जानें शादी और तलाक को लेकर क्या होंगे 10 बड़े बदलाव
UCC Uttarakhand Act: उत्तराखंड में सोमवार से समान नागरिक संहिता लागू होगी. शादी, बहुविवाह, तलाक, लिव इन रिलेशन और विरासत कानून संबंधी कई नियम बदल जाएंगे.
UCC Uttarakhand Act: उत्तराखंड में सोमवार से समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होगी. इसके साथ ही उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा. यूसीसी लागू होने के साथ ही शादी, तलाक और विरासत कानून संबंधी कई नियम बदल जाएंगे. किसी भी जाति और धर्म में शादी और तलाक का एक कानून होगा. आइये जानते हैं कि यूसीसी लागू होने से क्या बदलाव होंगे.
1. शादी का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
शादी का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा. इसके लिए ग्राम सभा स्तर पर भी शादी के रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है. शादी का पंजीकरण 6 महीने के अंदर कराना होगा.
2. लिव इन रिलेशन का भी पंजीकरण
उत्तराखंड में अब लिव इन रिलेशन का पंजीकरण कराने वाले जोड़ों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा. अगर लिव इन रिलेशन से किसी बच्चे का जन्म होता है तो उसे शादी के बाद जन्मे बच्चे की तरह सभी कानूनी अधिकार मिलेंगे.
और क्या होंगे बड़े बदलाव
3-शादी के लिए योग्य लड़कियों की उम्र एक समान होगी
4-सभी को बच्चे गोद लेने का अधिकार होगा.
5-दूसरे धर्म के बच्चे गोद नहीं लिए जा सकेंगे.
6-उत्तराधिकार में लड़कियों को लड़कों के बराबर हक मिलेगा.
7-इस कानून से अनुसूचित जनजाति को बाहर रखा गया है
8-पूजा और परंपराओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
9-बहुविवाह और हलाला पर लगेगी रोक
10. तलाक के लिए भी सभी जाति और धर्मों में एक जैसे नियम
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य सेवक सदन में संहिता की नियमावली और वेब पोर्टल का लोकार्पण करेंगे. धामी ने कहा कि यूसीसी लागू होने से यह सुनिश्चित होगा कि उत्तराखंड में लिंग, जाति, धर्म के आधार पर कोई भेदभाव न हो. बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भाजपा शासित सभी राज्यों में यूसीसी लागू होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.