LIVE

Uchana Kalan Vidhan Sabha Chunav Result : उचाना से बीजेपी के देवेन्द्र चतर जीते, दुष्यंत चौटाला को मिली हार

Haryana Uchana Kalan Vidhan Sabha Chunav Result 2024: हरियाणा जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 आज जारी कर दिए गए.

Written by: Gaurav Barar
Updated: October 8, 2024 2:29 PM IST

Haryana Uchana Vidhan Sabha Chunav Result 2024 Latest News in hindi: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज यानि मंगलवार को मतगणना हुई. इस दौरान सबकी नजरें उचाना कलां सीट पर थी जहां हाई प्रोफाइल मुकाबला हुआ. इस सीट पर चौधरी देवीलाल और सर छोटू राम के परिवार में मुकाबला हुआ.

इस सीट पर चौधरी देवीलाल के परिवार से जेजेपी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और सर छोटू राम के परिवार से कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह मैदान में थे, लेकिन बीजेपी के देवेंद्र चतर ने दोनों ही दिग्गज नेताओं का हार का स्वाद चखाया है. इस चुनाव में मुख्य पार्टियां भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा)-आजाद समाज पार्टी (आसपा) हैं.

Follow updates here:

  • Oct 8, 2024 2:29 PM IST

    उचाना कलां सीट से कांग्रेस के बृजेन्द्र सिंह करीब 2000 वोटों से आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर बीजेपी उम्मीदवार है.

  • Oct 8, 2024 12:16 PM IST

    उचाना कलां सीट से कांग्रेस के बृजेन्द्र सिंह करीब 4000 वोटों से आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर बीजेपी उम्मीदवार<font color="09090a“> हैं.

  • Oct 8, 2024 12:01 PM IST

    उचाना कलां सीट से कांग्रेस के बृजेन्द्र सिंह आगे चल रहे हैं.

  • Oct 8, 2024 10:34 AM IST

    कांग्रेस के बृजेन्द्र सिंह आगे चल रहे हैं. दुष्यंत चौटाला अब 5वें नंबर पर चले गए हैं.


    • Oct 8, 2024 10:04 AM IST

      बृजेन्द्र सिंह आगे चल रहे हैं. दुष्यंत चौटाला चौथे नंबर पर हैं.

    • Oct 8, 2024 6:56 AM IST

      साल 2014 में बृजेन्द्र सिंह ने कांग्रेस का साथ छोड़ा था, जिस के बाद वो बीजेपी में शामिल हो गए थें. 2024 लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने फिर से कांग्रेस के दाम थाम लिया था.

    • Oct 8, 2024 6:56 AM IST

      बृजेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं. बृजेन्द्र सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी हैं, जिन्होंने 21 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी. 1998 में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल की थी.

    • Oct 8, 2024 6:56 AM IST

      2018 में INLD से अलग होकर उन्होंने जनता जननायक पार्टी (JJP) बनाई. 2019 में चुनी गई सरकार के किंग मेकर बने. मात्र 31 साल की उम्र में वह हरियाणा के डिप्टी सीएम रह चुके हैं.

    • Oct 8, 2024 6:56 AM IST

      अजय चौटाला और नैना चौटाला के बड़े बेटे दुष्यंत चौटाला हैं. 2014 में उन्होंने हिसार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और सबसे कम उम्र के सांसद बने.

    • Oct 8, 2024 6:55 AM IST

      वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी की प्रेमलता रही थीं. उन्हें कुल 45052 वोट मिले थे. उनका वोट प्रतिशत 28.44 था.

    संबंधित खबरे

    Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

    ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Haryana की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

    By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.