जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बीएसएफ की बस पर हमला करने वाले दो आतंकियों में से एक को जिंदा गिरफ्तार कर लिया गया है।को जिंदा गिरफ्तार कर लिया गया है। यह आतंकवादी पाकिस्तान के फैसलाबाद से है। इस आतंकी का नाम कासिम खान उर्फ उस्मान है। इस आतंकी ने फरार होने के लिए कुछ लोगों को बंधक बनाया और रास्ता पूछने के जरिये फरार होने की कोशिश की।
इस आतंकी की उम्र 20 साल है। एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि उसने हमें मारा और धमकी दी। वह बोला, रास्ता बताओ, मुझे फरार होना है। साथ ही उसने कहा, डरो मत, आपको कुछ नहीं कहूंगा। हम चल पड़े। उसे भूख लगी थी हमने उसे खाना भी खिलाया। आतंकी को पकड़ने वाले विक्रमजीत सिंह को उसने बंधक बना लिया था। उनके साथ कुछ आैर लोग बंधक बनाए गए थे। उन सभी को लेकर आतंकी उस्मान जा रहा था। यह भी पढ़े-उधमपुर आतंकी हमला: पकिस्तान के फैसलाबाद का रहनेवाला है आतंकी
आइये जाने जिंदा पकड़े गए कासिम के बारे में दस खास बातें।
1-आतंकियों द्वारा बंधक बनाए गए ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों ने ही इस आंतकी को दबोचा।
Add India.com as a Preferred Source
2-आतंकी कासिम पाकिस्तान से आया है जो उर्दू और पंजाबी बोलता है।
3-पाकिस्तान से आए इस आतंकी का नाम कासिम खान उर्फ उस्मान है जिसकी उम्र 20 साल है।
4-आतंकी ने उसे पकड़ने वालों से कहा ‘मेरा साथी मारा गया, मैं खुदा की मदद से बच निकला।’
5-कासिम मुंबई हमलों के दोषी अजमल कसाब के बाद दूसरा आतंकी जिंदा पकड़ा गया है।
6-आतंकी के कबूलनामे के बाद यह साफ हुआ की पाकिस्तान का ही आतंकी हमलों में हाथ है।
7-सूत्रों के अनुसार, कासिम गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले के मॉड्यूल में शामिल था।
8-बुधवार को बीएसएफ की टुकड़ी पर हुए हमले से 6 दिन पहले ही कासिम घुसपैठ कर ऊधमपुर आया था।
9-आतंकी कासिम का संबंध आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से है।
10-आतंकी कासिम के पास से एक एके-47 और कई मैगजीन बरामद हुई है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.