आधार अपडेट के लिए नहीं देने होंगे एक्सट्रा पैसे, UIDAI ने 1 अक्टूबर से प्रभावी नई दरों को अगले साल तक टाला

Free Aadhaar Update: देश में बच्चों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने सभी बच्चों के पहले मैनडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट (MBU-1) के चार्ज को हटा दिया है.

Published date india.com Updated: October 4, 2025 8:25 PM IST
Aadhaar Biometric Update
Aadhaar Biometric Update

Free Aadhaar Update: देश में बच्चों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने सभी बच्चों के पहले मैनडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट (MBU-1) के चार्ज को हटा दिया है. इस फैसले से लगभग 6 करोड़ बच्चों को फायदा मिलेगा. यह योजना 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो चुकी है और यह अगले एक साल तक प्रभावी रहेगी. सरकार का यह कदम बच्चों और उनके माता-पिता के लिए आसान साबित होगा.

UIDAI के नियमों के अनुसार, पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चे आधार में नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता, जन्म प्रमाण पत्र और फोटो के साथ शामिल होते हैं. इस उम्र में बच्चों की फिंगरप्रिंट और आइरिस बायोमेट्रिक्स को आधार में शामिल नहीं किया जाता क्योंकि यह पूरी तरह विकसित नहीं होते. जब बच्चा पांच वर्ष का हो जाता है, तब पहली बार उसका फिंगरप्रिंट, आइरिस और फोटो अपडेट करना अनिवार्य होता है. इसे पहला मैनडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट (MBU-1) कहा जाता है. इसी तरह, बच्चे को 15 वर्ष की आयु में फिर से बायोमेट्रिक अपडेट करना पड़ता है, जिसे दूसरा MBU कहा जाता है.

पहला और दूसरा MBU, अगर बच्चे की आयु क्रमशः 5-7 और 15-17 साल के बीच हो, तो यह पूरी तरह से मुफ्त होता है. इसके बाद प्रत्येक MBU के लिए 125 रुपये का शुल्क लिया जाता है. इस फैसले के बाद 5-17 साल के सभी बच्चों के लिए MBU अब मुफ्त हो गया है. यह कदम माता-पिता और अभिभावकों के लिए बड़ी राहत है, क्योंकि बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट समय पर करना अब आसान और चार्ज फ्री होगा है.

बायोमेट्रिक अपडेट किए हुए आधार से बच्चों को सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से मिलता है. जैसे कि स्कूल में दाखिला, प्रवेश परीक्षा में पंजीकरण, छात्रवृत्ति लाभ, सीधे लाभ अंतरण (DBT) योजनाओं का लाभ आदि. ऐसे में UIDAI ने माता-पिता और अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों बायोमेट्रिक अपडेट समय पर कराएं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.