कोलकाता में भरभराकर गिरा निर्माणाधीन गोदाम, 3 लोगों की मौत, भारतीय सेना ने 21 को सुरक्षित निकाला

Written By: Anjali Karmakar Updated by: Anjali Karmakar
Updated Date:June 24, 2026 6:40 PM IST

ये हादसा पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ. अब तक किसी के भी मौत की जानकारी सामने नहीं आई है. भारतीय सेना रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है.

दक्षिण कोलकाता के तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के पास बुधवार (24 जून 2026) दोपहर 1.30 बजे निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक गिर गया. न्यूज एजेंसी ANI की जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है. 16 लोग जख्मी हुए हैं. भारतीय सेना ने अब तक 21 लोगों को रेस्क्यू कर लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, घायलों को SSKM अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Advertising
Advertising

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, इस हादसे के वक्त गोदाम में कंक्रीट ढलाई का काम चल रहा था. पुलिस के मुताबिक, रेस्क्यू में कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, सिविल डिफेंस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज और भारतीय सेना भी जुटी है.मलबे और लोहे की रॉड को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई है. गैस कटर से लोहे की छड़ों को काटा जा रहा है.

हेल्पलाइन नंबर जारी

कोलकाता के तारातला इलाके में यह हादसा हुआ. CM ऑफिस में आपदा प्रबंधन का कंट्रोल रूम नंबर शुरू किया गया है. इन हेल्पलाइन नंबर 1070, 8697981070, 033 22143526, 033 22535185 पर कॉल करके आप घटना की जानकारी ले सकते हैं.

मृतकों की हुई पहचान

CM सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इस हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. मृतकों की पहचान रोहित चौधरी और कृष्णा चौधरी के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है. प्रशासन दूसरे पीड़ितों की पहचान के लिए संपर्क कर रहा है.

मौके पर पहुंचे CM सुवेंदु अधिकारी

तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम के शेड गिरने की सूचना पाकर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. अधिकारी ने कहा-"NDRF, सेना, SDRF, पुलिस और दमकल विभाग सभी मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. 16 घायलों को SSKM हॉस्पिटल पहुंचाया गया है. अभी भी मलबे में 12 से 18 लोगों के दबे होने की आशंका है. उन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं."

सभी निर्माण कार्यों पर लगी रोक

इस बीच मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बड़ा फैसला लेते हुए 'कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के अधिकार के तहत चल रहे सभी निर्माणाधीन इमारतों के काम पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी निर्माण परियोजनाओं, विशेष रूप से व्यावसायिक परियोजनाओं का ऑडिट कराया जाएगा.फिलहाल 1 अगस्त तक काम स्थगित रहेगा.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, CM सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "मैं गुरुवार को विधानसभा में बताऊंगा कि इस मामले में क्या कार्रवाई की जाएगी. शुरुआती जानकारी के अनुसार भवन के नक्शे (प्लान) में कुछ खामियां होने की बात सामने आई है."

CPI(M) नेता ने प्रशासन को घेरा

कोलकाता हादसे पर CPI(M) नेता फयाज अहमद खान ने कहा,"कोलकाता के कुली और प्रशासन को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए, क्योंकि लोगों ने यहां हो रहे अवैध काम के बारे में कई बार शिकायत की है. लेकिन, यह पैसों के खेल का नतीजा है.इसमें निर्दोष मजदूर और आम लोग मारे जा रहे हैं... इन मौतों के लिए मौजूदा राज्य सरकार को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए..."

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें