सेना-तटरक्षक बल के जवानों ने समंदर की गहराइयों में फहराया तिरंगा, VIDEO देख गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

स्वतंत्रता दिवस पर नौसेना के दक्षिणी कमांड के नौसैनिकों ने लक्षदीप के आसपास समंदर में तिरंगा लहराया. वहीं, रामेश्वरम में तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) के जवानों ने भी समंदर के अंदर तिरंगे को सलामी दी. 

Published date india.com Updated: August 15, 2023 9:32 PM IST
Indian Navy
दक्षिणी कमांड के नौसैनिकों ने समंदर में तिरंगा लहराया.

देश भर में आज 77वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2023) का जश्न मनाया जा रहा है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश भर में अलग जगहों पर कई कार्यक्रम के जरिये आजादी की जश्न मनाया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले (Red Fort) पर झंडा फहराकर देश को संबोधित किया. इसके बाद नौसेना और तटरक्षक बल के जवानों ने समंदर के अंदर तिरंगा फहराकर देश को गौरवान्वित किया. नौसेना के दक्षिणी कमांड के नौसैनिकों ने समंदर में तिरंगा लहराया. दक्षिणी कमांड (Southern Naval Command) वीडियो और तस्वीरें ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. VIDEO शेयर कर साउथर्न नवल कमांड ने ट्वीट किया, ‘लक्षद्वीप में हर घर तिरंगा. वास्तव में एक गर्व का क्षण. आसमान से लेकर समंदर की गहराइयों तक तिरंगा हमारे दिल में बसता है.’

देखें VIDEO

उधर, स्वतंत्रता दिवस पर तमिलनाडु के रामेश्वरम के पास भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) के जवानों ने भी समंदर के अंदर तिरंगा फहराया और उसे सलामी दी. न्यूज एजेंसी ANI ने इसका वीडियो शेयर किया है. VIDEO में साहसी तटरक्षक कर्मियों को पानी के भीतर खड़े होकर, तिरंगे को सलामी देते देखा जा सकता है.

सात सेकंड के वीडियो में चार भारतीय तटरक्षक सदस्यों के एक समूह को समुद्र की सतह के नीचे मौजूद दिखाया गया है. इनमें एक गार्ड भारतीय ध्वज थामे नजर आ रहा है, जबकि बाकी सदस्य राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. इस पर लाइक्स और कमेंट की बौछार हो रही है.

Image

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

PM मोदी ने 10वीं बार फहराया तिरंगा

मालूम हो कि इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने दिल्ली में लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित किया. उन्होंने इस अवसर पर तमाम मुद्दों पर बात की. मणिपुर से अपने भाषण की शुरुआत करने वाले पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार और परिवारवाद पर विपक्ष को जमकर लताड़ा. पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए परिवारवाद से मुक्ति जरूरी है. परिवारवाद और भाई-भतीजावाद प्रतिभा का दुश्मन होते हैं, योग्यता को नकारते हैं. उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा योजना शुरू होगी और इसके लिए 13-15 हजार करोड़ खर्च किया जाएगा. हमारी सरकार गरीबों को समर्पित है. पीएम ने कहा कि मणिपुर में मां-बहनों के सम्मान के साथ खिलवाड़ हुआ, कई लोगों ने जीवन खोया. देश मणिपुर के लोगों के साथ है, शांति से ही रास्ता निकलेगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.