अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी गिरफ्तार, जल्द लाया जा सकता है भारत

केंद्र सरकार को एक बड़ी कामयाबी मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को अफ्रीकी देश सेनेगल से गिरफ्तार किया गया है.

Published date india.com Published: February 1, 2019 9:50 AM IST
अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी गिरफ्तार, जल्द लाया जा सकता है भारत
Ravi Pujari

नई दिल्ली. केंद्र सरकार को एक बड़ी कामयाबी मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को अफ्रीकी देश सेनेगल से गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि वह 22 जनवरी को गिरफ्तार हुआ था और 26 जनवरी को भारतीय दूतावास को उसकी जानकारी दी गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवि पुजारी सेनेगल में महाराजा नाम का रेस्तरां चलाता था और साथ ही मुंबई व भारत के अन्य शहरों में उगाही के लिए फोन भी करता था. दो दिन पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने आकाश शेट्टी और विलियम रॉड्र्रिग्स नामक दो आरोपियों पर मकोका लगाया था. उस केस में भी रवि पुजारी को वॉन्टेड दिखाया गया था. माना जा रहा है कि विलियम ने रवि पुजारी की लोकेशन जांच अधिकारियों को दी. इसी के बाद इंटरपोल के जरिए उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया और 22 जनवरी को उसे गिरफ्तार किया गया.

बता दें कि रवि पुजारी पहले छोटा राजन से जुड़ा हुआ था. सितंबर, 2000 में बैंकॉक में छोटा राजन पर हमले के बाद जब गैंग में फूट पड़ी, तो उसने खुद का गैंग बना लिया. इसके बाद उसने बिल्डरों, पत्रकारों, बॉलीवुड हस्तियों सहित कई लोगों को धमकाया और वसूली की.

फर्जी पासपोर्ट मिला
बताया जा रहा है कि रवि पुजारी की गिरफ्तारी के समय उसके पास से एंथनी फर्नांडेज के नाम का फर्जी पासपोर्ट मिला. खबर है कि उसे इंटरपोल सेंट्रल ब्‍यूरो ने सेनेगल पुलिस के साथ मिलकर पकड़ा. कहा जा रहा है कि पुजारी को विशेष विमान से भारत लाया जा सकता है.

जिग्नेश को दी थी धमकी
वह पिछले 15 साल से भारत से फरार था. उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है. माना जाता है कि कि वह ऑस्‍ट्रेलिया में रहता था. पिछले साल गुजरात से विधायक और दलित नेता जिग्‍नेश मेवाणी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्‍हें रवि पुजारी ने जान से मारने की धमकी दी है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.