Budget 2023: ममता ने बजट को ‘जनविरोधी' बताया तो तेजस्वी बोले- 'ये बजट निल बट्टा सन्नाटा है', केजरीवाल ने कहा बढ़ेगी महंगाई

Union Budget 2023: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बजट में महंगाई से कोई राहत नहीं मिली है. उल्टे इस बजट से महंगाई बढ़ेगी. बजट में बेरोजगारी दूर करने की कोई ठोस योजना नहीं है.

Published date india.com Published: February 1, 2023 3:44 PM IST
Budget 2023: ममता ने बजट को ‘जनविरोधी' बताया तो तेजस्वी बोले- 'ये बजट निल बट्टा सन्नाटा है', केजरीवाल ने कहा बढ़ेगी महंगाई

Union Budget 2023: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम बजट 2023-24 को खराब बताया है. उन्होंने कहा कि इस बजट से महंगाई से कोई राहत नहीं, बेरोजगारी दूर करने की कोई ठोस योजना नहीं, बल्कि यह महंगाई को और बढ़ाएगा. अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है. हमने पिछले साल 1.75 लाख करोड़ से ज्यादा का कर दिया लेकिन आवंटन सिर्फ 325 करोड़ रूपये का किया गया. केजरीवाल ने कहा कि ये दिल्ली वालों के साथ घोर अन्याय है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बजट में महंगाई से कोई राहत नहीं मिली है. उल्टे इस बजट से महंगाई बढ़ेगी. बजट में बेरोजगारी दूर करने की कोई ठोस योजना नहीं है. अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में कटौती पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि शिक्षा बजट घटाकर 2.64 प्रतिशत से 2.5 फीसद करना दुर्भाग्यपूर्ण. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य बजट घटाकर 2.2 प्रतिशत से 1.98 प्रतिशत करना हानिकारक है.

वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि ये बजट निल बट्टा सन्नाटा है. बिहार के लिए कुछ नहीं है. केंद्र में बिहार के जितने सांसद हैं उन्हें शर्म से डूब जाना चाहिए.किसानों के लिए, रेलवे के लिए कुछ नहीं है. UPA की सरकार में बिहार को जितना दिया जाता था क्या इस सरकार ने दिया?. उन्होंने कहा कि बीजेपी धर्म की राजनीति से ध्यान भटका कर संविधान खत्म कर रही है.नाम बदलने के अलावा इन्होंने कुछ किया? इससे किसे रोजी-रोटी मिली? बिहार के लोगों को ठगने की कोशिश की गई है. मध्यम वर्ग महंगाई से परेशान है। टैक्स में छूट आंखों में धूल झोंकने के बराबर है.

वहीं, जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने इस बजट को ‘सपनों का सौदागर’जैसा बताया. उन्होंने कहा कि जब आप सपने के बाद जागते हैं तो कुछ भी सच नहीं होता है.महंगाई और बेरोजगारी को कैसे नियंत्रित किया जाए, इस बारे में बजट में कुछ भी नहीं बताया गया.

वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय बजट को ‘‘जनविरोधी’’ करार देते हुए बुधवार को कहा कि इसमें गरीबों का ध्यान नहीं रखा गया. बीरभूम जिले के बोलपुर में एक सरकारी समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि आयकर स्लैब में बदलाव से किसी की मदद नहीं होगी. उन्होंने कहा, ‘‘यह केंद्रीय बजट भविष्यवादी नहीं है, और पूरी तरह से अवसरवादी, जनविरोधी तथा गरीब विरोधी है. यह केवल एक वर्ग के लोगों को लाभान्वित करेगा. यह बजट देश की बेरोजगारी के मुद्दे को हल करने में मदद नहीं करेगा. इसे 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है.’’ बनर्जी ने कहा, ‘‘आयकर स्लैब में बदलाव से किसी की मदद नहीं होगी. इस बजट में आशा की कोई किरण नहीं है.

(इनपुट- भाषा, एएनआई)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.