सूरजमुखी ही नहीं अन्य कई फसलों के लिए भी MSP पर कैबिनेट ने लगाई मुहर

सूरजमुखी के बीजों की MSP तय करने के लिए हो रहे हंगामे के बीच केंद्रीय कैबिनेट ने दर्जनभर से ज्यादा फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मुहर लगा दी है.

Published date india.com Updated: June 7, 2023 3:24 PM IST
कैबिनेट ने दी मंजूरी
कैबिनेट ने दी मंजूरी

सूरजमुखी के बीजों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय करने को लेकर किसान पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. इधर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी सहित 9 लोगों को नेशनल हाईवे को बंद करने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया. इधर कैबिनेट ने सूरजमुखी ही नहीं कई अन्य फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मुहर लगा दी है.

सबसे पहले बात सूरजमुखी की ही कर लेते हैं, क्योंकि इसी को लेकर ज्यादा बवाल मचा हुआ है. केंद्रीय कैबिनेट ने सूरजमुखी के बीजों के लिए 6760 रुपये प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है. इस बार सरकार ने MSP में 360 रुपये की बढ़ोतरी की है. जो पिछले सीजन 6400 रुपये था. यही नहीं सरकार ने बताया है कि साल 2014-15 में सूरजमुखी बीजों के लिए सिर्फ 3750 रुपये प्रति क्विंटल मिलते थे. जो पिछले 9 वर्षों में 3010 रुपये बढ़ चुका है.

कैबिनेट ने धान, ज्वार, बाजरा, रागी, अरहर, मूंग दाल, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन, तिल और कॉटन आदि के लिए भी MSP पर मुहर लगा दी है.

फसल 2014-15 में MSP 2022-23  में MSP 2023-24  में MSP 2022-23 के मुकाबले MSP में बढ़ोतरी
धान – सामान्य 1360 2040 2183 143
धान-ग्रेड ए ^ 1400 2060 2203 143
ज्वार-हाइब्रिड 1530 2970 3180 210
ज्वार- मालदंडी ^ 1550 2990 3225 235
बाजरा 1250 2350 2500 150
रागी 1550 3578 3846 268
मक्का 1310 1962 2090 128
तूर/अरहर 4350 6600 7000 400
मूंग 4600 7755 8558 803
उड़द 4350 6600 6950 350
मूंगफली 4000 5850 6377 527
सूरजमुखी के बीज 3750 6400 6760 360
सोयाबीन (पीला) 2560 4300 4600 300
तिल 4600 7830 8635 805
नाइजरसीड 3600 7287 7734 447
कपास (मीडियम स्टेपल) 3750 6080 6620 540
कॉटन (लॉन्ग स्टेपल) ^ 4050 6380 7020 640

इससे पहले आज यानी बुधवार 7 जून को ही कांग्रेस ने भी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला था. हरियाणा में कुरुक्षेत्र के शाहबाद में कांग्रेस ने किसानों की सूजरमुखी के बीजों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग का समर्थन किया. इस दौरान कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा, मोदी जी ने MSP कानून लाने की बात कही थी, कहां है वो कानून? ना तो कोई MSP कानून आया और न ही किसानों को MSP मिल रहा है. जब किसान आंदोलन करते हैं तो उन्हें लाठी चार्ज का सामना करना पड़ता है. क्या सरकार और पुलिस सिर्फ किसानों को मारने और उनका अपमान करने के लिए हैं.

कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, हम इस मुद्दे को आगामी मानसून सत्र के दौरान संसद में उठाएंगे. उन्होंने कहा, एक समय जो नारा जय जवान, जय किसान था, वह आज मरे किसान, पिटे किसान, जय धनवान हो गया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.