ईरान जंग में कितने भारतीयों की हुई मौत? कौन-कौन से जहाजों को पहुंचा नुकसान? सरकार ने संसद में शेयर किया डेटा

Written By: : Anjali Karmakar
Updated Date:July 30, 2026 8:32 PM IST

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने गुरुवार (30 जुलाई 2026) को लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में ईरान जंग से जुड़ी जानकारी शेयर की. सरकार ने यह भी बताया कि कतर के रास लाफान गैस प्लांट में हुए ईरान के हमले में 12 भारतीय नागरिकों की मौत हुई थी.

  • 28 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी ईरान-अमेरिका और इजरायल की जंग
  • 2 बाद सीजफायर के बाद अमेरिका-ईरान ने साइन की थी पीस डील
  • ट्रंप ने ईरानी सेना पर सीजफायर तोड़ने का लगाया था आरोप
  • 10 दिन के हमले के बाद फिर डील को लेकर चल रही बातचीत

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग जारी है. अमेरिका और ईरान दोबारा डील के लिए बातचीत भी कर रहे हैं. इस जंग का असर भारत समेत पूरे मिडिल ईस्ट के देशों पर पड़ा है. इस बीच केंद्र सरकार ने संसद को बताया कि ईरान जंग शुरू होने से अब तक कितने भारतीयों की मौत हुई है और कितने भारतीय जहाजों को नुकसान पहुंचा है.

Advertising
Advertising

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने गुरुवार (30 जुलाई 2026) को लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में ईरान जंग से जुड़ी जानकारी शेयर की. कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि मिडिल ईस्ट में 2026 से अब तक 10 भारतीय नाविकों समेत 16 भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है. 75 भारतीय घायल हुए हैं. प्रभावित भारतीयों और उनके परिवारों को जरूरी मदद मुहैया कराई गई है.

किन देशों में कितनी मौतें?

सरकार के मुताबिक, 16 भारतीयों की मौत में सऊदी अरब में 1, कुवैत में 2, ओमान में 8, इराक में 1 और संयुक्त अरब अमीरात में 4 भारतीय शामिल हैं. UAE में 32, ओमान में 24, कतर में 4, कुवैत में 13, सऊदी अरब में 1 और इजरायल में 1 भारतीय घायल हुए हैं.

होर्मुज के पहरेदार हैं 7 आईलैंड, सबसे अहम 'केशम', क्‍या अमेरिका भेद पाएगा ये किला?

कतर के गैस प्लांट में हुए हमले में मारे गए 12 भारतीय

सरकार ने यह भी बताया कि कतर के रास लाफान गैस प्लांट में हुए ईरान के हमले में 12 भारतीय नागरिकों की मौत हुई थी. सरकार ने बताया कि मृतकों के पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने के लिए परिवारों को हरसंभव सहायता दी गई है. घायलों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज कराया गया है. भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों ने स्थानीय प्रशासन और अस्पतालों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा.

मुआवजा भी हो गया जारी

सरकार ने बताया कि 16 में से 5 मामलों में मुआवजा जारी किया जा चुका है. युद्ध क्षेत्र से जुड़े मामलों में DGMA वेलफेयर स्कीम (सीफेयरर्स वेलफेयर फंड सोसाइटी-SWFS) तहत 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है.

ईरान जंग शुरू होने के बाद से कितने भारतीय जहाजों पर हुआ हमला?

28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के खिलाफ जंग छेड़ दी थी. इसके बाद खाड़ी क्षेत्र खासकर होर्मुज स्ट्रेट और ओमान की खाड़ी में कमर्शियल जहाजों पर हमले लगातार तेज हो गए हैं. भारत आ रहे जहाजों को भी निशाना बनाया गया. अब तक कम-से-कम 5 बड़े हमले सामने आए हैं. इनमें भारतीय-ध्वज वाले जहाज और भारतीय नाविकों वाले विदेशी जहाज दोनों शामिल हैं.

होर्मुज स्ट्रेट बंद करके ईरान ने खोला बंपर कमाई का रास्ता, सेफ कॉरिडोर के बहाने हर जहाज से वसूल रहा 18-18 करोड़ रुपये

10–11 जून: दो अलग-अलग जहाजों पर अमेरिकी हमले हुए, जिनमें 3 भारतीय नाविकों की मौत हुई.

18 जुलाई: ब्लैक सी (काला सागर) में व्यापारी जहाज MV OMORFI पर हमला हुआ. इसमें एक भारतीय नाविक की मौत हुई.

27 जुलाई: यूक्रेन के एक पोर्ट पर एक जहाज पर हमला हुआ, जिसमें 4 भारतीय सवार थे. इनमें 2 सुरक्षित मिले, जबकि 2 के बारे में तत्काल स्पष्ट जानकारी नहीं थी.

29–30 जुलाई: MV AMIR1 पर बार-बार ड्रोन और मिसाइल हमले का खतरा बना रहा. इस जहाज पर 13 भारतीय नाविक हैं और भारतीय दूतावास उनकी सुरक्षा पर नजर रखे हुए है.

ईरान ने कट्टर दुश्मन के साथ मिलकर बनाई थी ये सीक्रेट पाइपलाइन, होर्मुज बंद होने से फायदे में आ गया ये मुस्लिम देश

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें