By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Union Home Minister Amit Shah And Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal Visited Covid Care Center In Radha Soami Satsang Beas
राधा स्वामी ब्यास में बने सबसे बड़े COVID केयर सेंटर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, केजरीवाल के साथ लिया जायजा
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने दिल्ली में इस 10,000 से अधिक बिस्तरों की क्षमता वाले कोविड-19 केंद्र की देखरेख का जिम्मा बुधवार को संभाल लिया है.
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को छतरपुर क्षेत्र में स्थित राधा स्वामी ब्यास में COVID केयर सेंटर पहुंचकर जायजा लिया. गृह मंत्री अमित शाह पिछले काफी समय से दिल्ली में कोरोना की स्थिति को लेकर सजग हैं और लगातार बैठकें व दौरा कर रहे हैं. अमित शाह सिर्फ बैठक ही नहीं किए बल्कि फील्ड में भी उतरे. अस्पताल का दौरा कर उन्होंने व्यवस्थाएं भी जांची.
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि शाह ने अपनी यात्रा के दौरान केन्द्र में चल रही तैयारियों की जायजा लिया. छतरपुर इलाके में राधा स्वामी सत्संग व्यास के परिसर में बनाए गए इस केन्द्र में दो हिस्से होंगे. एक हिस्से में ऐसे रोगियों का इलाज किया जाएगा जिनमें लक्षण नहीं दिखाई दिये हैं जबकि दूसरे हिस्से में कोविड स्वास्थ्य देखभाल केन्द्र होगा.
बता दें कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने दिल्ली में इस 10,000 से अधिक बिस्तरों की क्षमता वाले कोविड-19 केंद्र की देखरेख का जिम्मा बुधवार को संभाल लिया है. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को केन्द्र के प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है और वह एक नोडल एजेंसी के तौर पर कार्य करेगी.
आईटीबीपी के अधिकारियों के एक दल ने राधा स्वामी ब्यास केंद्र का दौरा किया और दिल्ली सरकार तथा अन्य पक्षकारों के साथ चर्चा की जो इस केंद्र को चलाने में साझेदार होंगे. गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा था कि इस केंद्र का जिम्मा आईटीबीपी को सौंपा गया है. यहां बिस्तरों की कुल क्षमता 10,200 तक हो सकती है. यह देश के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में सबसे बड़ा कोविड-19 देखभाल केंद्र होगा.
दिल्ली में अब तक लगभग 80 हजार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं. इनमें से करीब 2,500 लोगों की मौत हो चुकी है.
Also Read:
-
West Bengal election: पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए इन 5 धुरंधरों ने बनाई जीत की रणनीति, पहली बार खिला दिया कमल
-
राघव चड्ढा के साथ कौन-कौन से 7 सांसद BJP में हो रहे शामिल? नाम आए सामने
-
जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा 'केजरीवाल' की याचिका से नहीं होंगी अलग! जानें रिक्यूजल मामले में दिल्ली HC ने क्या-कुछ कहा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें