Union Minister Suresh Gopi Offers To Resign From His Post And Wants To Resume His Career In Acting For Income
इनकम खत्म होने के बाद इस केंद्रीय मंत्री ने की इस्तीफे की पेशकश, अब एक्टिंग में दिखाना चाहते हैं टैलेंट
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी के बयान ने उनके अंदर के इच्छा को सामने ला दिया है. उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि मंत्री बनने के बाद उनकी आय में भारी कमी आ गई है और वह फिर एक्टिंग की दुनिया में लौटना चाहते हैं. साथ ही उन्होंने अपने पद के लिए एक नाम का सुझाव भी दिया.
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह जल्द ही फिल्मों में वापसी करना चाहते है. दरअसल, कन्नूर में आयोजित एक समारोह में त्रिशूर के सांसद और मशहूर अभिनेता से नेता बने गोपी ने बताया कि मंत्री बनने के बाद उनकी आय में भारी कमी आ गई है. उन्होंने कहा, ‘मैं सचमुच अभिनय जारी रखना चाहता हूं, क्योंकि मेरी इनकम पूरी तरह से बंद हो गई है.’
नहीं थी मंत्री बनने की इच्छा
रिपोर्ट के मुताबिक, गोपी ने बताया कि उन्होंने कभी भी मंत्री पद पाने की इच्छा नहीं जताई थी. उन्होंने कहा कि चुनाव से एक दिन पहले ही उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि वे मंत्री नहीं बनना चाहते, बल्कि अपना सिनेमा करियर ही जारी रखना चाहते हैं. हालांकि, भाजपा नेतृत्व ने उन्हें मंत्री पद के लिए चुना क्योंकि वे जनता द्वारा चुने गए पहले सांसद थे. सुरेश गोपी ने बताया कि उन्होंने 2008 में पार्टी की सदस्यता ली थी और अब वे राज्य के सबसे युवा भाजपा सांसदों में से एक हैं.
सी सदानंदन मास्टर का किया समर्थन
गोपी ने यह भी सुझाव दिया कि राज्यसभा सांसद सी. सदानंदन मास्टर को उनकी जगह केंद्रीय मंत्री बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सदानंदन मास्टर भाजपा के वरिष्ठ और संघर्षशील नेता हैं, जिन्होंने 1994 में राजनीतिक हिंसा के दौरान अपने दोनों पैर गंवाए थे. गोपी ने कहा कि पार्टी को ऐसे नेताओं को आगे बढ़ाना चाहिए जो समर्पण और संघर्ष की मिसाल हों.
बयान को लेकर मची गलतफहमी
कन्नूर में अपने संबोधन के दौरान सुरेश गोपी ने कहा कि कई लोग उनके बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश करते हैं. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र त्रिशूर की जनता के लिए ‘प्रजा‘ शब्द का इस्तेमाल किया, तो कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की. उन्होंने सवाल उठाया कि ‘प्रजा शब्द का प्रयोग करने में आखिर गलत क्या है?‘गोपीनेकहाकिवेअपनेकामसे जनता काविश्वासजीतनाचाहतेहैं, चाहेराजनीतिहो या सिनेमा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.