Unique Theft In Tamilnadu Man Eaten Diamond Necklace With Pendant Gold Chain With Biryani Police And Doctors Astonished To See
अनोखी चोरी: बिरयानी के साथ युवक खा गया लाखों के गहने, डॉक्टरों ने इस तरह किया बरामद, पुलिस के उड़े होश, जानिए
तमिलनाडु में ईद के दिन एक अनोखी चोरी हुई. दोस्त के बुलाने पर उसके घर पहुंचा युवक बिरयानी के साथ खा गया लाखों के गहने, डॉक्टरों ने इस तरह से गहने को किया बरामद, देखकर पुलिस के भी उड़े होश, जानिए पूरा मामला...
चेन्नई में ईद के दिन हुए जश्न के बाद चोरी का अनोखा मामला सामने आया है. जिसे डॉक्टरों की कोशिश से सुलझाया जा सका है. इस मामले को जानकर एक तरफ पुलिस हैरान है तो दूसरी तरफ डॉक्टरों के भी होश उड़ गए हैं. ईद के दिन. 3 मई को एक महिला ने अपने दोस्त को उसकी प्रेमिका के साथ अपने घर पर ईद समारोह के लिए आमंत्रित किया था. खाने की टेबल पर सबने मिलकर बिरयानी और कई सारी चीजें खाईं, फिर युवक अपनी प्रेमिका के साथ चला गया. उसके जाने के बाद मेजबान दोस्त ने देखा कि उसके घर से हीरे का हार, सोने की चेन और 1.45 लाख रुपये के हीरे के पेंडेंट सहित आभूषण गायब थे.
बिरयानी के साथ खा गया गहने
महिला ने पुलिस को बताया कि उसे अपे घर ईद के मौके पर आए उस 32 वर्षीय दोस्त पर संदेह है. महिला ने विरुगमबक्कम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और उस व्यक्ति से पूछताछ की गई, जिसने अपना अपराध कबूल कर लिया और बताया कि उसने बिरयानी के साथ 1.45 लाख रुपये के आभूषण को भी खा लिया था.
पेट का स्कैन करने वाले डॉक्टर रह गए दंग
पुलिस ने उसे एक निजी चिकित्सा केंद्र में स्कैन करने के लिए भेजा.जहां पर उसे पहले एनीमा दिया गया फिर उसके पेट का स्कैन किया गया, गहने उसके पेट में पड़े थे. डॉक्टरों ने उसके पेट में गहनों की पहचान की और निगले गए गहनों को पुन: प्राप्त करने के लिए उसे एनीमा दिया गया. बाद में दोस्त के घर पर ईद के जश्न के दौरान बिरयानी के साथ जेवर निगलने वाले 32 वर्षीय व्यक्ति के पेट से 1.45 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए गए.
विरुगमबक्कम पुलिस ने आईएएनएस को बताया कि गुरुवार को गहने बरामद किए गए. गहने बरामद होने के बाद, महिला दोस्त ने अपनी शिकायत वापस ले ली और कहा कि वह मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती है. पुलिस ने बताया कि ईद की पार्टी के दौरान वह शख्स शराब के नशे में था.
विरुगमबक्कम पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि चूंकि महिला ने शिकायत वापस ले ली है, इसलिए अपराध में शामिल व्यक्तियों और शिकायतकर्ता की पहचान उजागर नहीं की जा सकती.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.