PM Narendra Modi UNGA Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 74वें सत्र को संबोधित किया. अपने ऐतिहासिक भाषण में पीएम ने उम्मीद के मुताबिक़ विकास, सुरक्षा, स्वच्छता, आतंकवाद निरोधक कार्रवाई और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे पर बात की. प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जर्मन चांसलर एंजिला मर्केल जैसे विश्व के शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकातें कीं.
पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र ने इस बार मुझे पहले से ज्यादा मजबूत जनादेश दिया है. 130 करोड़ भारतीयों की ओर से मुझे यहां बोलने का मौका मिल रहा है, ये मेरा सौभाग्य है. अपनत्व की भावना भारत की पहचान है. भारत में बीते पांच साल में इसी भावना को मजबूत करने का काम किया है. संयुक्त राष्ट्र का भी यही उद्देश्य है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत जिन मुद्दों को उठा रहा है वो गंभीर विषयों के समाधान का सामूहिक प्रयास है. ग्लोबल वार्मिंग में भारत का योगदान बेहद कम रहा है.
#WATCH New York, US: Prime Minister Narendra Modi at the #UNGA says, “Hum uss desh ke vaasi hain jisne dunia ko yuddh nahi Buddh diye hain, shanti ka sandesh diya hai.” pic.twitter.com/K1TNfRD5nX
— ANI (@ANI) September 27, 2019
पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का संकल्प आज भी पूरी दुनिया में लोकप्रिय है. पीएम ने कहा कि हम उस देश के वासी हैं, जिसने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि आज विश्व का स्वरुप बदल रहा है. 21वीं सदी में कई चीज़ें बदल रही हैं. ऐसे में दुनिया के पास अपने-अपने में सिमट जाने का दौर नहीं है. ऐसे में हमें नई दिशा देनी ही होगी.
PM Narendra Modi at the #UNGA: India’s contribution towards United Nations Peace-keeping missions has been immense, no other country in the world has sacrificed as much as India has for these peace-keeping missions https://t.co/FCCrEwYyn3 pic.twitter.com/X4l2YFeTvk
— ANI (@ANI) September 27, 2019
पीएम ने आतंक की बात करते हुए कहा कि आतंकवाद की समस्या पूरी दुनिया की है. आतंक के खिलाफ पूरी दुनिया को एक होना होगा. भारत के पास आतंक के खिलाफ आवाज भी है और आक्रोश भी. मानवता की खातिर पूरे विश्व का आतंकवाद के खिलाफ होना अनिवार्य है. पीएम मोदी ने आतंकवाद की बात करते हुए कहा कि आतंक के खिलाफ दुनिया संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों की ठेस पहुंचाती है.
Prime Minister Narendra Modi at #UNGA: We believe that terrorism is not a challenge for any one country, but for all countries and of mankind as a whole. So for the sake of humanity, all the world has to unite against terror. pic.twitter.com/XhAd4MN1tj
— ANI (@ANI) September 27, 2019
पीएम मोदी ने कहा कि मैंने संयुक्त राष्ट्र की दीवार पर प्लास्टिक की रोकथाम का स्लोगन पढ़ा. मुझे ये बताते हुए गर्व हो रहा है कि भारत में हम सिंगल प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए बड़ा अभियान चला रहे हैं. हमारा परिश्रम दिखावा नहीं, कर्तव्य भाव से प्रेरित है. सबका साथ, सबका विकास हमारा मंत्र है. जनकल्याण सिर्फ भारत के लिए नहीं हो, जग का कल्याण हो.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.