Unlock-3 Guidelines: Unlock 3 के लिए गाइड लाइन जारी कर दी गई है. रात का कर्फ्यू पूरे देश में ख़त्म कर दिया गया है. यानी अब रात में भी कहीं भी आ जा सकते हैं. आज जारी हुई गाइडलाइन 1 अगस्त से लागू होगी.
ये सब रहेगा बंद
31 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज नहीं खुलेंगे. इसके साथ ही मेट्रो, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, बार, ऑडिटोरियम हॉल जैसी जगहें नहीं खुलेंगी.
लोगों के अधिक संख्या में जमा होने पर पाबंदी होगी. खेल, राजनैतिक, मनोरंजन, अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी.
Ministry of Home Affairs (MHA) issues #Unlock3 guidelines. Restrictions on the movement of individuals during night have been removed. Yoga institutes and gymnasiums will be allowed to open from August 5, 2020. pic.twitter.com/eTTJwWei0K
— ANI (@ANI) July 29, 2020
जिम-योगा क्लास खुलेंगी (Gym-yoga class will open)
वहीं, बड़ा फैसला करते हुए 5 अगस्त से जिम खुलेंगी. इसके साथ ही योग संस्थाएं भी खोले जाने की इजाज़त दे दी गई है.
कन्टेनमेंट जोन में रहेगी पाबंदी
वहीं, कन्टेनमेंट जोन भी पहले की तरह पूरी तरह से पाबंदियां रहेंगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.