9 साल का प्यार, 2 महीने की शादी और फिर कत्ल! कैसे बरेली में पत्नी और ससुराल वालों ने की पति की हत्या

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक की मौत को पहले आत्महत्या बताया गया, लेकिन पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई. पुलिस ने पत्नी और उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया है, जबकि भाई की तलाश जारी है.

Written by: Tanuja Joshi
Published: February 1, 2026, 11:35 PM IST

Wife Killed Husband: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 9 साल तक चले रिश्ते और महज दो महीने की शादी के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई. ये मामला तब सामने आया जब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने आत्महत्या की कहानी को झूठा साबित कर दिया.

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 33 वर्षीय जितेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है, जो इटावा जिले के भाऊपुरा का निवासी था और बरेली में किराए के मकान में रह रहा था. जितेंद्र भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) में संविदा कर्मचारी के रूप में काम करता था. वह अपनी पत्नी ज्योति के साथ गिरजा शंकर कॉलोनी, कैलाशपुरम में रह रहा था.

क्या है पूरा मामला?

26 जनवरी को जितेंद्र का शव घर में खिड़की की ग्रिल से लटका मिला, जिससे शुरू में यह मामला आत्महत्या का माना गया। हालांकि, मृतक के भाई अजय कुमार की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की और पोस्टमार्टम कराया. रिपोर्ट में ये साफ हो गया कि जितेंद्र की मौत गला घोंटने से हुई थी, न कि फांसी लगाने से. इसके बाद पुलिस ने पत्नी ज्योति, उसके पिता कालीचरण और मां चमेली को गिरफ्तार कर लिया, जबकि भाई दीपक फरार है और उसकी तलाश जारी है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में ज्योति ने कबूल किया कि वह और जितेंद्र स्कूल टाइम से एक-दूसरे को जानते थे और लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद पिछले साल परिवारों की सहमति से शादी की थी. दोनों ही नौकरी करते थे, लेकिन अक्सर पैसों को लेकर उनके बीच विवाद होता था.

पुलिस जांच में सामने आया कि एक झगड़े के दौरान ज्योति ने अपने माता-पिता और भाई को बुला लिया. आरोप है कि झगड़े के दौरान माता-पिता और भाई ने जितेंद्र के हाथ-पैर पकड़ लिए और ज्योति ने गुस्से में आकर उसका गला घोंट दिया. जब जितेंद्र की मौत हो गई, तो परिवार ने शव को दुपट्टे से खिड़की की ग्रिल से लटका दिया, ताकि ये आत्महत्या लगे और पड़ोसियों को गुमराह किया जा सके.

ये मामला घरेलू हिंसा और वैवाहिक तनाव के गंभीर परिणामों को उजागर करता है. अक्सर छोटे विवाद बड़े अपराध में बदल जाते हैं, और इस केस ने समाज को झकझोर दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.