UP BJP अध्यक्ष की रेस में पंकज चौधरी सबसे आगे! इस बड़ी कंपनी के भी हैं मालिक, जानिए कितनी है उनकी कुल नेटवर्थ?

बीजेपी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष की रेस में केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का नाम सबसे आगे है. पंकज चौधरी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खासे करीब माने जाते है. वहीं, पंकज चौधरी राजनेता होने के साथ-साथ एक बड़ी तेल कंपनी के मालिक भी है. आइये जानते हैं पंकज चौधरी के बारे में विस्तार से...

Published date india.com Published: December 13, 2025 12:29 PM IST
UP BJP अध्यक्ष की रेस में पंकज चौधरी सबसे आगे! इस बड़ी कंपनी के भी हैं मालिक, जानिए कितनी है उनकी कुल नेटवर्थ?
केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी

उत्तर प्रदेश बीजेपी (UP BJP) को जल्द ही अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है. राजनीतिक गलियारों की अटकलों को मानें तो, इस रेस में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) का नाम बीजेपी के 18वें प्रदेश अध्यक्ष के लिए लगभग तय माना जा रहा है. हालांकि, अभी औपचारिक घोषणा का इंतजार है. बीजेपी के अगले और नए प्रदेश अध्यक्ष पर पार्टी पर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को बहुमत दिलाने का भी दारोमदार रहेगा. आइये जानते हैं इस रेस में आगे चल रहे पंकज चौधरी के बारे में विस्तार से…

जल्द होगी BJP यूपी प्रेसिडेंट के नाम की घोषणा

बीजेपी उत्तर प्रदेश के प्रेसिडेंट के तौर पंकज चौधरी के नाम की चर्चा तेज है. लखनऊ में बीजेपी उत्तर प्रदेश के नए प्रेसिडेंट के नाम की घोषणा होने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा के दौरान केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल और बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े सहित बड़े नेता मौजूद रहेंगे. वहीं, पंकज चौधरी की बात करें तो पंकज चौधरी सिर्फ राजनीति ही नहीं, बल्कि व्यावसायिक जगत का भी एक बड़ा नाम हैं.

कौन हैं पंकज चौधरी?

पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपना दमखम रखने वाले पंकज चौधरी, ओबीसी वर्ग के कुर्मी समुदाय से आते हैं. वह संगठन और सरकार दोनों में मजबूत पकड़ रखते हैं. पंकज चौधरी का राजनीतिक सफर एक पार्षद के रूप में शुरू हुआ था. बाद में वह गोरखपुर के डिप्टी मेयर भी बने. वह गोरखपुर से सटे महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से सात बार सांसद चुने जा चुके हैं. वह पहली बार 1991 में संसद पहुंचे थे.

साल 2021 से अबतक, वे मोदी सरकार में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खासे करीब माने जाते हैं. बता दें कि पीएम नरेन्द्र मोदी अपने गोरखपुर दौरे के दौरान पंकज चौधरी के घर पहुंचे थे.

राहत रूह तेल कंपनी के मालिक?

राजनेता होने के साथ-साथ पंकज चौधरी वह आयुर्वेदिक तेल ‘राहत रूह’ (Rahat Rooh Oil) बनाने वाली मशहूर कंपनी हरबंशराम भगवानदास के मालिक हैं. यह ठंडा आयुर्वेदिक तेल, उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के इलाकों में खूब फेमस है.

कितनी है टोटल नेटवर्थ?

चुनावी हलफनामे के अनुसार, पंकज चौधरी 41 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2004 में उनकी संपत्ति एक करोड़ रुपये के करीब थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व अधिकारिक रूप से, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर किस नाम की घोषणा की करती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.