1947 में PM होते मोदी तो कोई भारत का बाल भी बांका नहीं कर पाता, यूपी CM योगी का बड़ा बयान
योगी आदित्यनाथ ने कहा, देश का विभाजन इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक है. करोड़ों हिंदुओं को अपनी मातृभूमि से विस्थापित होना पड़ा था.
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने PM मोदी की तारीफ की (फाइल)
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने 1947 में देश के बंटवारे और कत्लेआम के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है. CM योगी ने कहा कि अगर उस समय नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री होता, तो भारत का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाता. योगी ने शुक्रवार (14 अगस्त) को लखनऊ में एक कार्यक्रम में ये बातें कही.
योगी आदित्यनाथ ने कहा, "देश का विभाजन इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक है. करोड़ों हिंदुओं को अपनी मातृभूमि से विस्थापित होना पड़ा था. लाखों की संख्या में हिंदू, बौद्ध, सिख, जैनों का कत्लेआम हुआ. सत्ता प्राप्त करने की भूख इस हद तक थी कि सनातन राष्ट्र के टुकड़े कर दिए गए."
बंटवारे के लिए कांग्रेस जिम्मेदार- योगी
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा- "कांग्रेस ने देश के साथ विश्वासघात किया. 1947 में वे मौन थे और किसी भी तरह सत्ता पाना चाहते थे. उनकी आज भी यही मंशा है."
योगी ने बताया देश के गुलाम होने का कारण
UP के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, "देश के गुलाम होने के दो बड़े कारण थे. पहला-आपसी मतभेद. दूसरा-जाति-क्षेत्र के आधार पर बंटवारा. इन मतभेदों के साथ साजिशें भी होती रहीं. साजिश करने वाले सफल हुए. नतीजा यह हुआ कि देश गुलाम हो गया. हम एकजुट होकर लड़ नहीं पाए. लोगों को लगता था कि हमला किसी दूसरे पर हो रहा है, मैं क्यों बोलूं? इसका खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ा. सनातन काल से एक रहे भारत के भी टुकड़े कर दिए गए."
बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम हुआ
योगी ने कहा,"जो लोग 1947 में चुप थे और उनकी नजर सिर्फ सत्ता पाने पर थी, वे आज भी उसी सोच पर चल रहे हैं.देश की कीमत पर सत्ता हासिल करना ही उनका मकसद रहा है. आपने बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम देखा होगा, ये दल तब भी मौन थे. इन्हें डर था कि बोलने से उनका वोटबैंक नाराज हो सकता है. वे अपने स्वार्थ के लिए सत्ता को निजी संपत्ति और पारिवारिक विरासत मानते हैं."
'जो कुर्सी कल जानी है, आज चली जाए...' ऐसा क्यों बोल गए CM योगी, जानिए क्या है पूरा मामला
CAA को लेकर यूपी में दंगे करवाने के प्रयास हुए’
CM ने कहा- "प्रधानमंत्री नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) लेकर आए. एक्ट का विरोध करने का कोई औचित्य नहीं था. एक्ट का प्रावधान था कि अगर अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से हिंदू, जैन, बौद्ध, पारसी या ईसाई निकाला गया है और उसे भारत में रहते हुए 5 साल हो गए हैं, तो हम उसे नागरिकता देंगे. इसमें कहीं भी मुसलमान, कांग्रेस या समाजवादी पार्टी की जमीन लेने की बात नहीं कही गई थी, लेकिन देश के अंदर आंदोलन करने के प्रयास हुए. लखनऊ, कानपुर, मेरठ, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में जगह-जगह दंगे करने के प्रयास हुए."
योगी ने कहा- "देश 1947 में आजाद हो गया. पाकिस्तान को जो हिस्सा नहीं चाहिए था, वह भी उसे जबरदस्ती दे दिया गया. यह शर्मनाक कृत्य कांग्रेस ने किया था. आप लोग बाहर जाएं तो लगी प्रदर्शनी देखें. अपनी पीढ़ी को दिखाएं और बताएं कि आजादी के समय देश का ये दृश्य था."
योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम? जानें उनका राजनीतिक सफरनामा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें