‘पापा मत मारो…’, कानपुर में दिल दहला देने वाला कांड, पिता ने जुड़वां बेटियों का गला रेतकर की हत्या

कानपुर में एक पिता ने अपनी जुड़वां बेटियों की हत्या कर दी. घटना के बाद उसने खुद पुलिस को सूचना दी. पत्नी ने पति पर लंबे समय से घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं.

Published date india.com Published: April 19, 2026 4:23 PM IST
‘पापा मत मारो…’, कानपुर में दिल दहला देने वाला कांड, पिता ने जुड़वां बेटियों का गला रेतकर की हत्या

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही 11 वर्षीय जुड़वां बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी. हैरानी की बात ये है कि इस खौफनाक वारदात के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी.

ये घटना रविवार तड़के सामने आई, जब पुलिस को सूचना मिली कि एक घर में दो बच्चियों की हत्या कर दी गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि दोनों बच्चियों के शव घर के अंदर पड़े थे और उनकी गर्दन पर गहरे घाव थे. शुरुआती जांच में सामने आया कि हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उनके पिता ने ही की है.

पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी. फिलहाल हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. इस बीच, आरोपी की पत्नी रेशमा छेत्री ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जो इस मामले को और गंभीर बना देते हैं.

शराब का आदी था आरोपी

रेशमा के मुताबिक, उनकी शादी साल 2014 में प्रेम विवाह के रूप में हुई थी. लेकिन कुछ समय बाद ही रिश्तों में तनाव बढ़ने लगा. उन्होंने आरोप लगाया कि उनका पति शराब का आदी था और अक्सर उनके साथ मारपीट करता था. इतना ही नहीं, वह उन्हें कई बार खाने तक से वंचित रखता था और मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करता था.

रेशमा ने ये भी बताया कि उसके पति ने घर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे, यहां तक कि अपने कमरे में भी. वो उनकी हर गतिविधि पर नजर रखता था और जब भी वह अपने मायके जाने की कोशिश करतीं, तो उनके साथ हिंसा करता था. उन्होंने ये भी कहा कि पति बार-बार उनसे कहता था कि वह बेटे को लेकर चली जाएं, जबकि बेटियों को वह अपने पास ही रखना चाहता था.

परिस्थितियों से परेशान होकर रेशमा को अपने बेटे के साथ मायके जाना पड़ा, लेकिन उन्हें अपनी बेटियों को पीछे छोड़ना पड़ा क्योंकि उनके पति ने उन्हें साथ ले जाने से मना कर दिया था. करीब 9 महीने बाद, बेटियों से मिलने की चाह में वह वापस लौटीं. घटना वाली रात सब कुछ सामान्य लग रहा था. परिवार ने साथ में खाना खाया और फिर आरोपी अपनी बेटियों को अपने कमरे में लेकर सोने चला गया. रेशमा के अनुसार, वह सीसीटीवी के जरिए देख रही थीं कि उनका पति देर रात तक फोन पर बात कर रहा था. करीब ढाई बजे के आसपास वह एक बेटी को बाथरूम ले गया और फिर कमरे में लौट आया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इसके बाद कमरे की लाइट बंद कर दी गई और फिर कोई हलचल नजर नहीं आई. रेशमा को लगा कि सब सो गए हैं, लेकिन उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि उसी दौरान उनकी बेटियों की हत्या कर दी गई. सुबह जब घटना की जानकारी मिली, तो इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और सबूत जुटाने का काम शुरू किया. दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस जघन्य अपराध के पीछे की असली वजह सामने आ जाएगी. साथ ही, मामले में सभी जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है. ये घटना न केवल एक परिवार की त्रासदी है, बल्कि समाज के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है कि घरेलू हिंसा और मानसिक तनाव जैसे मुद्दों को नजरअंदाज करना कितना खतरनाक हो सकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.