यूपी: बिजली चोरी करने वालों पर सरकार कसेगी नकेल, CM योगी करने जा रहे ये बड़ा काम

यूपी पावर कॉर्पोरेशन ने कर्मचारियों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश दिए हैं. जानिए बिल रिवीजन, बिजली बिल राहत योजना का लाभ कौन लोग उठाएंगे और पनकी थर्मल प्लांट पर क्या अपडेट है?

Published date india.com Published: December 12, 2025 7:00 PM IST
यूपी: बिजली चोरी करने वालों पर सरकार कसेगी नकेल, CM योगी करने जा रहे ये बड़ा काम

यूपी पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने निर्देश दिए हैं कि अब बिजलीकर्मियों को भी उनके घरों का बिजली बिल भरना होगा. इसमें किसी भी तरह की रियायत (छूट) नहीं दी जाएगी. अब बिजलीकर्मियों के घरों में एलएमवी-10 श्रेणी के तहत स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे. चेयरमैन ने आगे कहा कि मीटर लगाने में किसी भी कर्मचारी को ढिलाई नहीं करनी चाहिए. बता दें अभी हाल ही में कानपुर में मीटर लगाने गई टीम को कर्मचारियों ने रोक दिया था, जिससे काम धीमा हो गया था. अब काम में तेजी लाने के चेयरमैन ने सीधे-सीधे शब्दों में निर्देश जारी कर दिए हैं.

बिजलीकर्मी ईमानदारी से काम करें

चेयरमैन ने बीते नौ महीने में 146 ट्रांसफॉर्मरों के फुंकने पर भी नाराजगी जताई. उन्होंने क्षेत्रवार ट्रांसफॉर्मरों की स्थिति की समीक्षा की और एक्सईएन बागीश कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए. हालांकि, सुधार लाने का तक्र देते हुए फिलहाल उन्होंने कार्रवाई करने से मना कर दिया है. पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बिजलीकर्मियों को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और समय पर निभानी होगी.

बिजली बिल राहत योजना पर क्या कहा?

आशीष गोयल ने बिजली बिल राहत योजना पर भी जोर दिया और पंजीकरण बढ़ाने को कहा. उन्होंने निर्देश दिए हैं कि योजना के दायरे में आने वाले बकायेदार और चोरी में फंसे उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर लाभान्वित किया जाए. उन्होंने बिल रिवीजन प्रक्रिया पर भी बातचीत की और कहा कि फेसलेस सिस्टम में हेल्पडेस्क या हेल्पलाइन पर आई बिल शिकायतों को तय फार्मेट के अनुसार ही निपटाया जाए. साथ ही, केस्को एमडी को RDSS योजना के बड़े काम में विभागीय कर्मियों को प्रशिक्षित करने और दक्ष बनाने के लिए भी निर्देश दिए गए.

पनकी थर्मल प्लांट का निरीक्षण किया

चेयरमैन ने ट्रांसगंगा सिटी में अधूरा ट्रांसमिशन सबस्टेशन देखा और जानने की कोशिश की कि क्यों यह एक साल से चालू नहीं हो पाया. बाद में पता चला कि पिलर न बनने और यूपीसीडा-यूपीपीसीएल के तालमेल की वजह से यह काम रुका हुआ था. इसके बाद पनकी स्थित 660 मेगावाट थर्मल प्लांट का निरीक्षण किया. उन्होंने बीएचईएल को निर्देश दिए कि बाकी बचे सभी काम पूरा कर प्लांट को उत्पादन निगम प्रबंधन को हैंडओवर करें. प्लांट चालू होने के बाद बिजली की लागत 4.48 रुपये से घटकर 16 दिसंबर से 3.24 रुपये प्रति यूनिट हो जाएगी, जिससे गर्मी में थर्मल बैकिंग कम होगी और प्लांट पूरी क्षमता से चलेगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.