योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को ब्रेन हैमरेज, खुद पोस्ट शेयर कर बताया- कैसी है तबीयत

Dinesh Pratap Singh Health: मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को ब्रेन हेमरेज हुआ है और लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज कराया जा रहा है.

Published date india.com Published: October 7, 2025 4:58 PM IST
योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को ब्रेन हैमरेज, खुद पोस्ट शेयर कर बताया- कैसी है तबीयत

Dinesh Pratap Singh Health: यूपी की योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को ब्रेन हेमरेज हुआ है और उनका लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. दिनेश प्रताप सिंह को तीन दिन पहले 4 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों ने दिनेश प्रताप सिंह का एमआरआई स्कैन कराया. इसमें ब्रेन हैमरेज की पुष्टि हुई है. स्ट्रोक का असर उनके एक हाथ और पैर में है. ऐसी अफवाह है कि राजनीतिक दबाव के कारण उन्हें दौरा पड़ा.

दिनेश प्रताप सिंह ने किया पोस्ट

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए दिनेश प्रताप सिंह ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, बस चार दिन में, मैं उसी राजनीतिक क्षेत्र में वापस आ जाऊंगा और आपकी सेवा में उपस्थित रहूंगा.

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, मैं अपने प्रिय शुभचिंतकों, भाइयों और बहनों से विनम्र निवेदन करता हूं कि मैं न केवल स्वस्थ हूं, बल्कि पूर्णतः स्वस्थ हूं. कृपया बिल्कुल भी चिंता न करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. यह सच है कि मुझे कुछ उपचार की ज़रूरत थी, खासकर शांतिपूर्ण वातावरण में. इसलिए, उपमुख्यमंत्री, ब्रजेश पाठक, मेरे उपचार की निगरानी कर रहे हैं. बस कुछ ही दिनों में, मैं राजनीतिक क्षेत्र में वापस आ जाऊँगा और आपकी सेवा में उपस्थित रहूंगा.

कौन हैं दिनेश प्रताप सिंह

दिनेश प्रताप सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस से की थी. वह पहली बार 2010 में और दूसरी बार 2016 में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बने. वह 2018 में भाजपा में शामिल हो गए. दिनेश प्रताप सिंह 2022 में भाजपा से एमएलसी बने. उन्हें योगी सरकार में बागवानी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री नियुक्त किया गया. 2024 के लोकसभा चुनाव में, दिनेश ने रायबरेली से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा. हालांकि, वह 390,000 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.