Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने यूपी के लिए उम्मीदवार किए तय, PM मोदी के सामने ये लड़ सकते हैं चुनाव

Congress Lok Sabha Candidates List: कांग्रेस इंडिया गठबंधन के घटक दल के तौर पर यूपी की 80 में से 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. बाकी सीटों पर समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ रही है.

Published date india.com Updated: March 21, 2024 6:58 PM IST
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने यूपी के लिए उम्मीदवार किए तय, PM मोदी के सामने ये लड़ सकते हैं चुनाव

UP Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस (Congress) ने यूपी में दस सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यूपी की 17 में से 10 सीटों पर मुहर लग गई है. साथ ही रायबरेली और अमेठी पर चर्चा नहीं होने की खबर है.

सूत्रों के मुताबिक, वाराणसी से पीएम मोदी के सामने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय चुनाव लड़ेंगे. बाराबंकी से तनुज पुनिया और सहारनपुर से इमरान मसूद का नाम तय किया गया है.

यूपी में कांग्रेस ने ये नाम किए तय

इनके अलावा फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिकरवार, झांसी से प्रदीप जैन, अमरोहा से दानिश अली, बांसगांव से सदल प्रसाद, देवरिया से अखिलेश प्रताप सिंह का नाम फाइनल किया गया है. कांग्रेस की ओर से भी कभी भी ये लिस्ट जारी की जा सकती है.

अब तक 82 उम्मीदवारों की घोषणा की

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अब तक दो लिस्ट जारी की हैं. जिनमें 82 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. पार्टी ने पहली लिस्ट में 39 और दूसरी लिस्ट में 43 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की थी.

राहुल गांधी फिर से वायनाड से लड़ेंगे चुनाव

इनमें पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से केरल की वायनाड सीट से चुनावी मैदान में होंगे. पिछले लोकसभा चुनाव में इसी सीट से राहुल गांधी जीते थे. राहुल गांधी ने 2019 के चुनाव में अमेठी से भी चुनाव लड़ा था. हालांकि, इस सीट पर उन्हें बीजेपी की स्मृति ईरानी ने हरा दिया था.

यूपी में 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस

बता दें कि, कांग्रेस विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन का हिस्सा है. पार्टी इंडिया गठबंधन के घटक दल के तौर पर यूपी में चुनाव लड़ रही है. सीट बंटवारे में कांग्रेस को यूपी में 17 सीटें मिले हैं जबकि बाकी सीटों पर समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ रही है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कब से होंगे लोकसभा चुनाव?

चुनाव आयोग ने बीते शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी. देशभर में कुल सात फेज में वोट डाले जाएंगे. जिसमें 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा. जबकि मतगणना 4 जून को होगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.