UP Lok Sabha Election 2019 Results: अखिलेश-मायावती-प्रियंका पर भारी मोदी लहर, 55 से अधिक सीटों पर आगे BJP

उत्‍तर प्रदेश लोकसभा चुनाव नतीजों के रुझान आने के बाद ये साफ हो गया है कि प्रदेश में सबसे ज्‍यादा सीटें भाजपा के खाते में जा रही हैं.

Written by: Arti Mishra
Published: May 23, 2019, 1:31 PM IST

उत्‍तर प्रदेश लोकसभा चुनाव नतीजों के रुझान आने के बाद ये साफ हो गया है कि प्रदेश में सबसे ज्‍यादा सीटें भाजपा के खाते में जा रही हैं.

2014 में प्रदेश की 80 में से 73 सीट पर जीत हासिल करने वाली भाजपा इस बार 50 से अधिक सीटें अपने नाम करने जा रही है. इसके साथ ही मायावती-अखिलेश यादव महागठबंधन, कांग्रेस को कुछ ही सीटों से संतोष करना पड़ सकता है.

पीटीआई ने चुनाव आयोग के बाबत बताया है कि कांउटिंग के पहले राउंड के बाद ही बीजेपी के बड़े नेता, मेनका गांधी-सुल्‍तानपुर से और संतोष गंगवार-बरेली से आगे चल रहे थे.

वहीं भाजपा के वरुण गांधी, जो पीलीभीत से चुनावी मैदान में थे, वे भी आगे चल रहे हैं. वहीं महागठबंधन से समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव बढ़त बनाए हैं.

आखिलेश यादव की पत्‍नी डिंपल यादव भी कन्‍नौज से आगे चल रही हैं.

गौरतलब है कि चुनाव के दौरान ये कयास लगाए जा रहे थे कि महागठबंधन इस बार 50 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर सकता है. वहीं कांग्रेस की उम्‍मीदें इसलिए अधिक हो गई थीं कि क्‍योंकि प्रियंका वाड्रा खुद प्रचार कर रही थीं.

Lok Sabha Election 2019 Results
दो माह से अधिक समय तक चले लोकसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे. हर कोई जल्दी से जल्दी और विश्वसनीय नतीजें हासिल करने की कोशिश करता है. तमाम वेबसाइट्स और चैनलों के होने के बावजूद आपको एक ही जगह सबसे सटीक और विश्वसनीय नतीजे मिल सकते हैं. वो है चुनाव आयोग की वेबसाइट. आप results.eci.gov.in पर लॉग इन कर अपने क्षेत्र के रिजल्ट, रुझान और ट्रेंड्स पता कर सकते हैं. सारी दुनिया चुनाव आयोग के ही नतीजे को भरोसेमंद मानती है. यहां पर गलत साबित होने की बिल्कुल गुंजाइश नहीं है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.