
Azhar Naim
मैं अज़हर नईम हूं और फिलहाल India.com में ट्रेनी के तौर पर काम कर रहा हूं. यहां मैं ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों ... और पढ़ें
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में 7 अक्टूबर को एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है, जिसके निर्देश खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं. निर्देश के अनुसार पूरे राज्य में वाल्मीकि जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी. सिर्फ इतना ही नहीं, पूरा उत्तर प्रदेश में रामायण पाठ, भजन, कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और दीप प्रज्जवलन जैसे आयोजन भी किए जाएंगे. पूरे राज्य में होने वाली इस आयोजन से इस साल का वाल्मीकि जयंती बहुत शानदार और ऐतिहासिक बनेगा, जिसे सालों साल याद किया जाएगा.
योगी सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह सभी कार्यक्रम केवल सरकारी स्तर पर ही नहीं, बल्कि आम लोगों की सक्रिय भागीदारी के साथ भी संपन्न हों. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह आयोजन समाज में समानता, सेवा और सद्भाव का संदेश देगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हर कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. बता दें कि हर जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है, जो स्थानीय कलाकारों, समाजसेवियों और जवप्रतिभाओं के साथ मिलकर इन कार्यक्रमों का आयोजन करेगी.
रिपोर्ट के अनुसार, महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली लालापुर(चित्रकूट) में 7 अक्टूबरको सबसे बड़ा और बेहद शानदार आयोजन होगा. संस्कृति विभाग ने इसे राज्य स्तरीय मुख्य समारोह का दर्जा दिया है. उप निदेशक (पर्यटन) आर.के. रावत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. आर.के. रावत ने इस आयोजन को लेकर बताया कि कार्यकर्म का शुभांरभ सुबह 11 बजे महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण और दीव प्रज्जवलन से होगा. इसके बाद विराट महाराज और संस्कृत के छात्र-छात्राएं रामायण का पाठ पेश करेंगे. इसके अलावा पूजन, हवन, लव-कुश प्रसंग, भक्ति संगीत आदि कई कार्यक्रम पूरे दिन चलेंगे.
इस आयजन का रौकन इतनी ज्यादा होगी की इसकी इसकी तमक राज्य के अन्य जिलों में भी देखने को मिलेगी. इसमें अयोध्या, श्रावस्ती, प्रयागराज, कानपुर(बिठूर, राजापुर, वाराणसी, लखनऊ और गोरखपुर समेत कई जिलों में आयोजन होंगे.अयोध्या में वाल्मीकि आश्रम पर विशेष पूजन के साथ दीपदान होगा, जबकि बिठूर के वाल्मीकि आश्रम में दो दिवसीय कार्यक्रम की तैयारी चल रही है. प्रयागराज और वाराणसी में विश्वविद्यालयों के साहित्य विभागों द्वारा ‘वाल्मीकि और रामायण का सांस्कृतिक प्रभाव’ विषय पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि सभी आयोजन स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, ध्वनि, प्रकाश और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए. साथ ही कार्यक्रमों में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो और संस्कृति विभाग को निर्देशित किया गया है कि आयोजन के दौरान सकारात्मक सामाजिक संदेश प्रसारित किए जाएं और वाल्मीकि जी के उपदेशों को आमजन तक पहुंचाया जाए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.