UP Police Bharti: यूपी पुलिस भर्ती के लिए CM योगी का निर्देश, 32,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती में राहत

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 32 हजार 679 पदों के लिए निकाली गई भर्ती में आयु सीमा में छूट का ऐलान किया है.

Published date india.com Updated: January 5, 2026 3:58 PM IST
UP Police Bharti: यूपी पुलिस भर्ती के लिए CM योगी का निर्देश, 32,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती में राहत

UP Police Bharti: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 32,679 पदों पर पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है. भर्ती में सामान्य के साथ सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी गई है. यूपी पुलिस और जेल विभाग की सीधी भर्ती में आयु सीमा में 3 साल की छूट दी जाएगी. आरक्षी, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन, जेल वार्डर के पद भरे जाने जाएंगे.

इस फैसले से उन हजारों युवाओं को सीधा फायदा मिलेगा, जो पहले आयु सीमा के कारण भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो रहे थे. तीन साल की अतिरिक्त छूट मिलने से अब अधिक अभ्यर्थी यूपी पुलिस और जेल विभाग की सीधी भर्ती में आवेदन कर सकेंगे. सरकार का मानना है कि इससे न सिर्फ भर्ती प्रक्रिया अधिक समावेशी होगी, बल्कि प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए योग्य और प्रशिक्षित युवाओं की संख्या भी बढ़ेगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.