शीतलहर और घने कोहरे का डबल अटैक, यूपी में 12वीं तक के स्कूल बंद

UP School Closed: यूपी में शीतलहर और कोहरे के चलते 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं. डीएम का आदेश के बाद आंगनबाड़ी केंद्र भी 14 जनवरी तक बंद हैं.

Published date india.com Published: December 28, 2025 10:39 PM IST
शीतलहर और घने कोहरे का डबल अटैक, यूपी में 12वीं तक के स्कूल बंद

यूपी में इस समय कई जिले भयंकर शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में हैं. सुबह और रात के समय इतनी ठंडी हवाएं चल रही हैं कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया. खासतौर पर छोटे बच्चे इस मौसम में सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. ठंडी हवाएं, कम तापमान और कोहरे की वजह से बच्चों में सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं देखीं जा रही हैं. इन सबको देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है.

एक जनवरी तक बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल

उन्होंने प्रदेश के सभी ICSE, CBSE और यूपी बोर्ड के स्कूलों को एक जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है. इस आदेश का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, क्योंकि शीतलहर के दौरान छोटी उम्र के बच्चों के लिए ठंड बहुत खतरनाक हो सकती है. इसके तहत प्रदेश के परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त सभी स्कूल 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक बंद रहेंगे. हालांकि शिक्षकों को स्कूल में उपस्थित रहकर प्रशासनिक काम पूरा करना होगा.

अफसरों को मैदान में उतरने के निर्देश जारी किए

सीएम योगी ने शासन और प्रशासन के आला अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वे स्वयं क्षेत्रों में भ्रमण कर जमीनी हकीकत का जायजा लें. उन्होंने कहा कि भीषण ठंड और कोहरे के कारण हर जिले के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव, कंबल और अन्य राहत सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होनी चाहिए. इसके अलावा अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना है कि लोगों को ठंड से बचाने के लिए हर जगह इंतजाम व्यवस्थित रूप से हो. मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

जरूरतमंदों और रैन बसेरों की सुरक्षा का ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतलहर के दौरान गरीबों और जरूरतमंदों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए प्रदेश में सभी जिलों में कंबल, ऊनी वस्त्र, अलाव और रैन बसेरों की व्यवस्था की जा रही है. सरकार ने इसके लिए पर्याप्त धनराशि जारी की है और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जरूरतमंदों तक राहत सामग्री हर हाल में पहुंचे. मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों का निरीक्षण भी किया और सुनिश्चित किया कि ठंड में कोई व्यक्ति परेशान न हो.

मौसम विभाग ने कोहरे की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के करीब 40 जिलों में अत्यंत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. इसमें पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिले शामिल हैं. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम हो सकती है और सड़क पर चलने वालों के लिए खतरा बढ़ सकता है. इसी कारण से प्रशासन ने स्कूलों के बंद रहने के अलावा लोगों को जागरूक करने और राहत सामग्री की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.