पतियों की प्रेमी के साथ मिलकर हत्याएं करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब फिर से उत्तर प्रदेश के चंदौसी इलाके से एक और के सामने आया है. इस मामले में मारे गए शख्स की हत्या उसकी बीवी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की है. मारे गए आदमी की गुमशुदगी की शिकायत भी पत्नी ने दी दर्ज कराई थी. आइए विस्तार से समझते हैं क्या है मामला.
शव का सिर, हाथ और पैर गायब
पुलिस के अनुसार, चंदौसी इलाके के मोहल्ला चुन्नी की रहने वाली रूबी ने 18 नवंबर को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि उसके पति राहुल (38) लापता हो गए हैं. 15 दिसंबर को पुलिस ने ईदगाह इलाके के पास एक नाले से एक क्षत-विक्षत शव बरामद किया. शव का सिर, हाथ और पैर गायब थे. जांच के दौरान पुलिस को शव पर ‘राहुल’ नाम लिखा हुआ मिला. आस-पास के पुलिस स्टेशनों में गुमशुदगी की रिपोर्ट की समीक्षा और टेक्निकल एनालिसिस से पता चला कि राहुल का मोबाइल फोन 18 नवंबर से बंद था. एसपी ने बताया, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया. फोरेंसिक टीम ने विस्तृत जांच की और डीएनए सैंपल लिए गए.
अवैध संबंध बनाते हुए पकड़ लिया
आगे की जांच में पुलिस को रूबी की संलिप्तता का शक हुआ. एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि जब राहुल ने उन्हें अवैध संबंध बनाते हुए पकड़ लिया, तो उसने अपने प्रेमी गौरव की मदद से अपने पति की हत्या कर दी.आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने राहुल पर लोहे की रॉड और लोहे के मूसल से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. फिर वे एक ग्राइंडर लाए और शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए.” उन्होंने आगे बताया कि शव का एक हिस्सा नाले में फेंक दिया गया था, जिसे बाद में बरामद किया गया, जबकि बाकी हिस्सों को राजघाट ले जाकर गंगा नदी में फेंक दिया गया.
बच्चों के डीएनए से मिलान
पुलिस ने शव को काटने के लिए इस्तेमाल किए गए ग्राइंडर के साथ-साथ हमले में इस्तेमाल किए गए लोहे के हथौड़े और अन्य औजार भी बरामद किए हैं. एसपी ने कहा कि मृतक के डीएनए सैंपल भी सुरक्षित रखे गए हैं और पहचान की पुष्टि करने और मामले को मजबूत बनाने के लिए उनके बच्चों के डीएनए से मिलान किया जाएगा.
पुलिस अधीक्षक के.के. बिश्नोई ने बताया महिला और उसके प्रेमी को कथित तौर पर अपने पति की पीट-पीटकर हत्या करने और लकड़ी के ग्राइंडर से शव के टुकड़े करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.