वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, माफ हो जाएंगे 5 साल पुराने E-Challan, इस राज्य सरकार ने दी बड़ी राहत

इस राज्य में 2017-2021 के बीच जितने भी ई-चालान काटे गए थे, वह अब कानूनन समाप्त माने जाएंगे. इससे वाहन मालिकों को फिटनेस, परमिट, HSRP सेवाओं में बड़ा फर्क आएगा.

Published date india.com Published: September 16, 2025 5:03 PM IST
वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, माफ हो जाएंगे 5 साल पुराने E-Challan, इस राज्य सरकार ने दी बड़ी राहत

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य के लाखों वाहन मालिकों को बड़ी राहत दी है. दरअसल, विभाग ने घोषणा की है कि 2017 से 2021 के बीच काटे गए सभी ई-चालान अब माफ कर दिए जाएंगे. यानी जिन चालानों पर अदालतों में सुनवाई चल रही थी या जो समय की सीमा से बाहर हो चुके थे, वे अब मान्य नहीं रहेंगे.

इसका सीधा-सीधा मतलब हुआ कि लोगों को अब 5 साल पुराने ई-चालानों के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. यूपी परिवहन विभाग के इस फैसले से उन लोगों को भी बड़ी राहत मिली है, जिनके वाहन से जुड़ी सेवाएं सिर्फ पुराने चालानों की वजह से अटकी हुई थीं.

अब बिना रुकावट चल सकेंगे वाहन

इस आदेश के लागू होने से अब फिटनेस, परमिट, वाहन ट्रांसफर और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) जैसी सेवाओं में कोई बाधा नहीं होगी. परिवहन विभाग के आंकड़े बताते हैं कि 2017 से 2021 के बीच कुल 30.52 लाख ई-चालान काटे गए थे, जिनमें से करीब 17.59 लाख पहले ही निपटाए जा चुके थे. जबकि करीब 12.93 लाख चालान अभी तक लंबित थे. लेकिन अब एक महीने के भीतर इन्हें पोर्टल पर Disposed-Abated या Closed-Time Bar दिखा दिया जाएगा. इसके बाद वाहन मालिक आसानी से पोर्टल पर जाकर अपने चालान की स्थिति देख सकेंगे.

क्यों लिया गया ये फैसला?

परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने साफ-साफ कहा कि यह कदम जनहित और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. लंबे समय से अदालतों और परिवहन विभाग पर छोटे-मोटे चालानों का बोझ बढ़ता जा रहा था, जिनकी वसूली लगभग असंभव हो गई थी.

हालांकि, यह राहत हर मामले पर लागू नहीं होगी. टैक्स रिकवरी, गंभीर हादसों, IPC से जुड़े अपराधों और शराब पीकर गाड़ी चलाने जैसे मामलों में यह आदेश लागू नहीं होगा और उन चालानों की कार्रवाई पहले की तरह जारी रहेगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.