live

नहीं रहे अटल बिहारी वाजपेयी, जानिए किसने क्या कहा

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को 93 साल की उम्र में एम्स में निधन हो गया.

Published date india.com Updated: August 16, 2018 10:56 PM IST
Live update: नहीं रहे अटल बिहारी वाजपेयी, जानिए किसने क्या कहा
नहीं रहे अटल बिहारी वाजपेयी. (एएनआई)

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को 93 साल की उम्र में एम्स में निधन हो गया. वह करीब 9 हफ्ते से एम्स में भर्ती थे. बुधवार शाम को उनकी तबियत बेहद नाजुक हो गई थी और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था. गुरुवार को हालत और नाजुक हो गई और दिन भर नेताओं का उनसे मिलने का सिलसिला तेज हो गया. पीएम नरेंद्र मोदी, तमाम मंत्री, बीजेपी नेता और राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेता एम्स पहुंचे. शाम 5.05 मिनट पर उनका निधन हो गया. एम्स ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर उनके निधन की पुष्टि की. इस महान नेता के निधन पर किसने क्या कहा पढ़िए-

Live Updates

  • Aug 16, 2018 10:55 PM IST
    सोनिया गांधी ने कहा- अटलजी के निधन से बड़ा शून्य पैदा किया

  • Aug 16, 2018 10:53 PM IST
    इमरान खान ने कहा- अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत-पाक के रिश्तों में सुधार की पहल की थी

  • Aug 16, 2018 8:31 PM IST

    वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि देश ने ‘इंद्रधनुषी’ शख्सियत वाले नेता को खो दिया है. वाजपेयी सरकार में बतौर नागर विमानन मंत्री काम कर चुके यादव ने अपने अनुभव साझा करते हुये बताया कि राजनीति का ककहरा हमने अटल जी से ही सीखा. वह 1974 में मेरे पहले चुनाव में प्रचार के लिए सिर्फ एक जनसभा को संबोधित करने के लिए जबलपुर आये थे. लेकिन अपरिचितों को भी अपना लेने वाले अटल जी का यह बड़प्पन ही था कि वह पूरे तीन दिन तक प्रचार के लिए वहीं रुके.

  • Aug 16, 2018 8:23 PM IST
    महबूबा मुफ्ती ने कहा- अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन सिर्फ देश की ही क्षति नहीं बल्कि जम्मू कश्मीर के लोगों की भी क्षति है.

  • Aug 16, 2018 7:55 PM IST
    पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा- देश ने एक महान बेटा खो दिया, अटलजी के जाने से देश का बड़ा नुकसान

  • Aug 16, 2018 7:54 PM IST

  • Aug 16, 2018 7:23 PM IST
    लालकृष्ण आडवाणी ने कहा- मुझे दुख प्रकट करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे.

  • Aug 16, 2018 7:21 PM IST

  • Aug 16, 2018 7:20 PM IST
    अटल जी ने अपने हित नहीं बल्कि देशहित के लिए हर काम किया था. उनकी चिता की राख को प्रमुख नदियों में विसर्जित किया जाएगा- योगी आदित्यनाथ, यूपी सीएम

  • Aug 16, 2018 7:19 PM IST
    ये सोच पाना बेहद मुश्किल है कि हमारे अटल जी अब हमारे बीच नहीं रहे- शिवराज चौहान

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.