Uttar Pradesh News Liquor Prices Could Increase By Up To Rs 100 In Up Before New Year 2026 Know Full Details Here In Hindi
नए साल से पहले बड़ा झटका! इस राज्य में शराब 100 रुपये तक हो सकती है महंगी, जानिए कहां बढ़ेंगे दाम
Liquor Price Hike: नए साल से पहले शराब को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि शराब की कीमतों में बढ़ोती हो सकती है साथ ही शराब लाइसेंस व्यवस्था में भी बदलाव किया जा सकते हैं. आइए जानते हैं कहां होने जा रहा ये बदलाव?
उत्तरप्रदेशमेंशराबकेशौकीनोंकेलिएबड़ीखबरसामने आ रहीहै. अगले साल से शराब की कीमतों में भारी इजाफा होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार की आगमी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई आबाकारी नीति लागू करने जा रही है, जिसके तहत शराब के दामों में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखी जा सकती है.
कितने रुपये तक महंगी हो सकती है शराब?
मीडिया सूत्रों के अनुसार, नई नीति लागू होने के बाद शराब की कीमतों में अलग-अलग स्तर पर बढ़ोतरी हो सकती है. माना जा रहा है कि नीति के लागू होने के बाद क्वार्टर की कीमत लगभग 15 से 20 रुपये तक बढ़ सकती है. वहीं, हॉफ बोतल में करीब 50 रुपये और एक फुल बोतल की कीमत 100 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि यह बढ़ोतरी सभी ब्रांड्स पर समान रूप से लागू नहीं होगी. माना जा रहा है कि महंगाई का असर मुख्य रूप से बड़े और प्रीमियम ब्रांड्स तक सीमित रहेगा. रेगुलर और सस्ते ब्रांड्स पर अधिक बोझ न डालने की कोशिश की जाएगी ताकि उपभोक्ताओं का रुझान अवैध शराब की ओर न जाए.बता दें कि माना जा रहा है कि यह नई नीति 1 अप्रैल से लागू होगी.
लाइसेंस व्यवस्था में भी बदलाव, नहीं मिलेगा टेंडर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लाइसेंस व्यवस्था में भी बदलाव का प्रस्ताव है. सूत्रों की मानें तो शराब कारोबार से जुड़े लाइसेंस शुल्क में करीब 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जा सकती है. इसके साथ ही इस साल भी शराब की दुकानों के लिए नई टेंडर प्रक्रिया अपनाने के बजाय पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाएगा. इसके अलावा दुकानों के संचालन समय को बढ़ाने का भी प्रस्ताव रखा गया है. अगर शासन से मंजूरी मिल जाती है तो प्रदेश में शराब की दुकानें रात 11 बजे तक खुली रह सकेंगी.
उत्तर प्रदेश में अभी सख्त है शराब को लेकर नियम
उत्तर प्रदेश में शराब को लेकर नियम साफ है और बहुत सख्त भी है. प्रदेश में 21 साल से कम उम्र के किसी भी शख्स को शराब नहीं मिल सकती है और न बेची जा सकती है. ऐसा करना सरकार की गाइडलाइंस के सख्त खिलाफ है, जिसके चलते सरकार कड़ा एक्शन भी ले सकती है. साथ ही सरकार ने शराब की फुटकर बिक्री यानी खुदरा बिक्री पर भी लिमिट सेट कर दी है और घर में भी एक तय सीमा तक ही शराब रखी जा सकती है. अगर कोई सरकार द्वारा बनाए गए नियम के खिलाफ जाकर काम करता है, तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.