Uttar Pradesh (UP) Unlock Latest Update: आज इन जिलों से हटा कोरोना कर्फ्यू, Parents Special Vaccination भी शुरू

Uttar Pradesh Vaccination/Unlock Update: राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने बताया कि रविवार को 55 जिलों को कोरोना कर्फ्यू से छूट की घोषणा की गई. ये संख्या बढ़कर अब 64 जिलों तक पहुंच गई है.

Updated: June 1, 2021, 5:11 PM IST

Uttar Pradesh Vaccination/Unlock Update: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण में आने के बाद राज्य सरकार ने आज मंगलवार को तीन और जिलों से कोरोना कर्फ्यू (Covid-19 curfew relaxed in UP) हटा दिया. ये तीन जिले हैं लखीमपुर (Lakhimpur Kheri), गाजीपुर (Ghazipur) और जौनपुर (Jaunpur). इन जिलों में कोरोना से ढील देने के बाद प्रदेश में ऐसे जिलों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है जहां सख्ती नहीं है. मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के एक बैठक में ये निर्णय लिया गया.

राज्य सरकार ने ऐसे जिलों को कोविड कर्फ्यू से छूट दी है जहां कोरोना केसलोड 600 संक्रमितों से कम है. बीते रविवार को उत्तर प्रदेश में ऐसे ही 55 जिलों से प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया था. इसके बाद सोमवार को सोनभद्र, देवरिया, बागपत, प्रयागराज, बिजनौर और मुराराबाद से कोरोना कर्फ्यू हटाया लिया गया था.

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने बताया कि रविवार को 55 जिलों को कोरोना कर्फ्यू से छूट की घोषणा की गई. ये संख्या बढ़कर अब 64 जिलों तक पहुंच गई है. ताजा रिपोर्ट में तीन और जिलों लखीमपुर, गाजीपुर और जौनपुर में संक्रमितों की संख्या 600 से कम होने के बाद बुधवार को सुबह कोरोना कर्फ्यू से छूट दी जाएगी.

इस बीच कोरोना संक्रमण (UP COVID News Update) पर अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने अहम जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में 3,23,795 टेस्ट किए गए. कल पॉजिटिविटी रेट 0.5% दर्ज की गई. महामारी की शुरूआत से अब की पॉजिटिविटी रेट 3.4% है. सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 32,465 रह गई है.

उन्होंने कहा कि अब तक 1,48,51,890 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 34,80,426 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है. अब तक कुल मिलाकर 1,83,32,316 डोज दी जा चुकी है. उन्होंने कहा कि आज से अभिभावक स्पेशल वैक्सीनेशन केंद्र भी शुरू कर दिए गए हैं. हर जनपद में कम से कम 2 ऐसे केंद्र बनाए गए हैं जहां ऐसे लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है जिनके बच्चों की आयु 12 वर्ष या उससे कम उम्र के हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.