Uttarakhand Chardham Yatra 2025 Badri Kedar Gangotri Yamunotri Temple Doors Closing Dates News In Hindi
चारधाम यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर! इस दिन से बंद हो रहे हैं बदरीनाथ और केदारनाथ के कपाट, जानिए इससे जुड़ी पूरी डिटेल
Chardham Yatra 2025: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का इस साल शुभारंभ 30 अप्रैल 2025 को हुआ. अब बदरीनाथ और केदारनाथ के कपाट इस दिन बंद होने का ऐलान किया है. इस स्टोरी में हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं.
Chardham Yatra 2025: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का इस साल शुभारंभ 30 अप्रैल 2025 को हुआ. गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही सैकड़ों श्रद्धालु माता और भगवान के दर्शन के लिए हिमालय की ओर रवाना हुए. इस साल के यात्रा सीजन में अब तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में कुल 46 लाख 4 हजार 976 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. यात्रा का समापन अब धीरे-धीरे नजदीक है और कपाट बंद होने की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है.
चारधाम धामों के कपाट बंद होने की तिथियां
बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर 2025 को दोपहर 2:56 बजे शीतकालीन बंदी के लिए बंद होंगे. केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज के दिन 23 अक्टूबर 2025 को शुभ मुहूर्त में बंद किए जाएंगे. गंगोत्री धाम के कपाट 22 अक्टूबर 2025 को अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में बंद होंगे. यमुनोत्री धाम का कपाट 23 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12:30 बजे बंद किया जाएगा. इसके अलावा श्री मद्महेश्वर धाम और तुंगनाथ धाम के कपाट क्रमशः 18 नवंबर और 6 नवंबर 2025 को बंद होंगे.
शीतकालीन दर्शन
शीतकाल में श्रद्धालुओं के दर्शन अलग-अलग स्थलों पर किए जाते हैं. बदरीनाथ धाम के बंद होने के बाद पांडुकेश्वर और जोशीमठ में बदरीविशाल के दर्शन होते हैं. बाबा केदारनाथ रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ में विराजमान होंगे. मां गंगा का शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव और मां यमुना का खरसाली गांव में होगा. इन स्थलों पर भक्त दर्शन करके अपनी श्रद्धा पूरी कर सकते हैं.
इतने लोग कर चुके हैं अबतक चारधाम यात्रा
चारधाम यात्रा 2025 का आगाज 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से हुआ. केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई और बदरीनाथ के 4 मई को खोले गए थे। अब तक गंगोत्री धाम में 7 लाख 5 हजार 492, यमुनोत्री धाम में 6 लाख 4 हजार 434, केदारनाथ धाम में 16 लाख 2 हजार 420 और बदरीनाथ धाम में 14 लाख 15 हजार 864 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. हेमकुंड साहिब में इस साल 1 अक्टूबर तक 2 लाख 67 हजार 664 भक्त दर्शन कर चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.