Uttarakhand Cabinet Ministers List 2022: ये हैं उत्तराखंड के नए मंत्री, पुष्कर सिंह धामी सहित सभी ने आज PM Modi की मौजूदगी में ली शपथ

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 (Uttarakhand Assembly Election 2022) में इतिहास बन गया. साल 2000 में उत्तर प्रदेश से टूटकर अलग राज्य बनने के बाद से हर पांच साल बाद राज्य में सत्ता बदल जाती है. यहां बारी-बारी से कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) को हर पांच वर्ष में बहुमत मिलता रहा है, जानिए पुष्कर सिंह धामी को राज्य का राजपाट चलाने में कौन-कौन मंत्री मदद करेंगे.

Published date india.com Updated: March 23, 2022 3:36 PM IST
Pushkar SIngh Dhami

Uttarakhand Cabinet 2022 New Ministers List: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 (Uttarakhand Assembly Election 2022) में इतिहास बन गया. साल 2000 में उत्तर प्रदेश से टूटकर अलग राज्य बनने के बाद से हर पांच साल बाद राज्य में सत्ता बदल जाती है. यहां बारी-बारी से कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) को हर पांच वर्ष में बहुमत मिलता रहा है, लेकिन पहली बार राज्य की जनता ने लगातार दूसरी बार भाजपा को बहुमत देकर इतिहास रच दिया. विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को कुल 70 में से 47 सीटों पर जीत मिली. हालांकि, भाजपा को साल 2017 के विधानसभा चुनाव में 57 सीटें मिली थीं. इस बार 10 सीटें कम मिलने के बावजूद भाजपा के पास बहुमत के आंकड़े से 12 सीटें ज्यादा हैं.

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के इतिहास में साल 2012, 2017 और 2022 ऐसे वर्ष रहे हैं, जब मौजूदा मुख्यमंत्री चुनाव हार गए. 2012 और 2017 में तो सत्तारूढ़ पार्टी भी हार गई थी, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री चुनाव हार गए और पार्टी फिर से सत्ता में आ गई. इसके बावजूद भाजपा ने एक बार फिर चुनाव से कुछ ही समय पहले मुख्यमंत्री बनाए गए पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) पर विश्वास जताया और उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाया. पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार 23 मार्च (Shaheed Diwas) को शपथ ली. मुख्यमंत्री के बारे में तो आपने जान लिया. उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष का नेता (Leader of Opposition) कौन है? नए मंत्री (new ministers of Uttarakhand) कौन-कौन हैं, उत्तराखंड के कैबिनेट (cabinet ministers of Uttarakhand 2022) मंत्री कौन-कौन हैं. अलग-अलग विभागों के मंत्री (Ministers Portfolio) कौन हैं? किस नेता को कौन सा मंत्रालय मिला है? किस मंत्री के पास कौन-कौन से मंत्रालय (Uttarakhand new cabinet minister) हैं?

राज्य के नए गृहमंत्री (Home minister of uttarakhand 2022) कौन हैं, उत्तराखंड के नए वित्त मंत्री (Finance minister of Uttarakhand) का क्या नाम है? स्वास्थ्य मंत्रालय (Health minister of Uttarakhand 2021) की जिम्मेदारी किसे मिली है? उत्तराखंड का नया शिक्षा मंत्री (Who is the Education minister of Uttarakhand) कौन है? ये जानना चाहते हैं तो खबर को नीचे तक पढ़ें.

उत्तराखंड राज्यपाल – लेफ्टिनेंट (रिटायर्ड) जनरल गुरमीत सिंह
स्पीकर – बंशीधर भगत
उत्तराखंड नेता प्रतिपक्ष – अभी तय नहीं

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री (Uttarakhand New Cabinet Minister’s List)

S. No. नाम पद जिम्मेदारी पता फोन नंबर
1 पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री 4 सुभाष रोड, उत्तराखंड सचिवालय, चौथी मंजिल, नई बिल्डिंग, देहरादून – 248001 135-2650433, 2716262
2 सतपाल महाराज कैबिनेट मंत्री
3 प्रेम चंद्र अग्रवाल कैबिनेट मंत्री
4 गणेश जोशी कैबिनेट मंत्री
5 धन सिंह रावत कैबिनेट मंत्री
6 सुबोध उनियाल कैबिनेट मंत्री
7 रेखा आर्य कैबिनेट मंत्री
8 चंदन राम दास कैबिनेट मंत्री
9 सौरभ बहुगुणा कैबिनेट मंत्री

उत्तराखंड में बहुमत मिलने के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनी, कांग्रेस को सिर्फ 19 सीटों पर जीत मिली, जबकि 2-2 सीटें बहुजन समाज पार्टी और अन्य को मिलीं. राज्य में कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी पार्टी और प्रमुख विपक्षी दल है. पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के ये मंत्री (Council of Ministers) राज्य की सत्ता को चला रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.