
Laxmi Narayan Tiwari
लक्ष्मी नारायण तिवारी India.Com Hindi में फरवरी 2018 से चीफ-सब एडिटर के पद के तौर कार्यरत हैं. मुझे मेडिटेशन करना पसंद है और हार्ड न्यूज पर काम करना पसंद हैं. ... और पढ़ें
Uttarakhand Bus Accidnet, Uttarakhand: Bus Accidnet: उत्तराखंड में आज मंगलवार रात को पौड़ी गढ़वाल जिले में करीब 45 से 50 लोगों को लेकर जा रही एक बस के रिखनीखाल-बिरोखल मार्ग पर एक खाई में गिरने की खबर जैसे ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिलेतो वह तुरंत ही राज्य के आपदा प्रबंधन केंद्र पहुंचे और हालात का जायजा लिया.
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, बहुत दुखःद घटना है. लगभग 45 लोग बस में सवार थे, बस गहरी खाई में गिर गई है. वहां के अधिकारियों से मैंने बात की है. मैं खुद सभी से बात कर रहा हूं कि जल्द से जल्द बचाव का कार्य शुरू किया जाए. हमारा प्रयास है कि हर संभव मदद की जाए.
बहुत दुखःद घटना है। लगभग 45 लोग बस में सवार थे। बस गहरी खाई में गिर गई है। वहां के अधिकारियों से मैंने बात की है। मैं खुद सभी से बात कर रहा हूं कि जल्द से जल्द बचाव का कार्य शुरू किया जाए। हमारा प्रयास है कि हर संभव मदद की जाए: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी https://t.co/oRD6HUmQzS pic.twitter.com/DHlYqwjx9U
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2022
सीएम धामी ने कहा. टीमें रवाना कर दी गई है. वहां पर ग्रामीणों द्वारा भी बचाव कार्य किया जा रहा है. भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सब सुरक्षित रहें.
बता दें कि उत्तराखंड से एक बड़ी बस दुर्घटना की खबर आ रही है. आज मंगलवार रात को पौड़ी गढ़वाल जिले में करीब 45 से 50 लोगों को लेकर जा रही एक बस रिखनीखाल-बिरोखल मार्ग पर एक खाई में गिर गई है. पुलिस मौके पर पहुंची है. आगे के विवरण की प्रतीक्षा है. ग्रामीण भी बचाव कार्य कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.