By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Uttarakhand New Covid 19 Guidelines Uttarakhand Further Relaxes Covid 19 Curbs Check New Guidelines
Uttarakhand New Covid-19 Guidelines: उत्तराखंड में कोरोना की नई गाइडलाइन जारी, इन क्षेत्रों को मिली पूरी छूट
Uttarakhand Covid-19 Guidelines: आज मंगलवार को सरकार ने प्रदेश में स्विमिंग पूल और वाटर पार्क खोलने की अनुमति दे दी. आदेश में कहा गया कि राज्य में स्वीमिंग पूल और वाटर पार्क पूरी क्षमता से खुलेंगे.
Uttarakhand Covid-19 Guidelines: उत्तराखंड में कोविड-19 संक्रमण से स्थित लगभग संभल गई है. ऐसे में राज्य सरकार भी लगातार लोगों को कोविड-19 नियमों से छूट दे रही है. आज मंगलवार को सरकार ने प्रदेश में स्विमिंग पूल और वाटर पार्क खोलने की अनुमति दे दी. आदेश में कहा गया कि राज्य में स्वीमिंग पूल और वाटर पार्क पूरी क्षमता से खुलेंगे.
इन क्षेत्रों में अभी भी प्रतिबंध
हालांकि 10 मार्च, 2022 तक राजनीतिक रैली और धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी. इसी तरह उत्तराखंड में सभी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति पूर्ण क्षमता के साथ सुनिश्चित होगी. सरकार ने कहा सभी निर्देश एक मार्च यानी आज से प्रभावी हो हैं.
मालूम हो कि इससे पहले 16 फरवरी को प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने करीब डेढ़ महीने बाद नाइट कर्फ्यू हटाने हटा लिया. इसी के साथ विभिन्न आर्थिक गतिविधियों को पूरी तरह से फिर से शुरू करने की अनुमति दी.
Government of Uttarakhand allows the opening up of swimming pools and water parks in the state. pic.twitter.com/xQKQMwv7wt
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 1, 2022
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें