उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, सवारियों से भरी जीप खाई में गिरी - 8 लोगों की मौत

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मुवानी क्षेत्र के पास एक जीप गहरी खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई, और 3 घायल हुए. प्रशासन ने हादसे के बाद जांच के आदेश दिए हैं.

Published date india.com Published: July 15, 2025 8:20 PM IST
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, सवारियों से भरी जीप खाई में गिरी - 8 लोगों की मौत
Photo From AI

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुवानी क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. एक सवारी मैक्स जीप जो थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग से होकर गुजर रही थी, वह अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही इलाके में मातम छा गया, और स्थानीय लोगों ने प्रशासन के साथ मिलकर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

रेस्क्यू में जुटे प्रशासन और स्थानीय लोग

हादसे के बारे में पता चलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया. जीप मुवानी से बोकटा गांव की ओर जा रही थी जब यह हादसा हुआ. प्रशासन ने मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी, और घायलों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश भी दे दिए हैं.

पिथौरागढ़ SP ने की हादसे की पुष्टि

पिथौरागढ़ की एसपी रेखा यादव ने न्यूज चैनल आज तक से फोन पर बातचीत में हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि 8 लोगों की जान इस दुर्घटना में चली गई. फिलहाल, जीप के खाई में गिरने की असली वजह पता नहीं चल पाई है. लेकिन माना जा रहा है कि सड़कों की खराब स्थिति, मोड़ और अनियंत्रित रफ्तार जैसे कारणों से यह हादसा हुआ होगा. प्रशासन जल्द ही इसकी विस्तृत जांच रिपोर्ट पेश करेगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.