उत्तराखंड में अगले 6 महीने तक हड़ताल नहीं कर पाएंगे सरकारी कर्मचारी, धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला; बताई ये वजह

Uttarakhand Prohibits Strikes: चार धाम यात्रा के बीच एहतियात के तौर पर उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार को अगले छह महीनों के लिए राज्य सेवाओं में हड़ताल पर रोक लगाने का नोटिस जारी किया.

Published date india.com Published: June 17, 2023 9:44 AM IST
उत्तराखंड में अगले 6 महीने तक हड़ताल नहीं कर पाएंगे सरकारी कर्मचारी, धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला; बताई ये वजह

Uttarakhand Prohibits Strikes: उत्तराखंड में अगले छह महीने के लिए हड़ताल पर रोक लगा दी गई है. मानसून सीजन और चार धाम यात्रा को देखते हुए एहतियात के तौर पर उत्तराखंड सरकार ने अगले छह महीनों के लिए राज्य सेवाओं में हड़ताल पर रोक लगाने का नोटिस जारी किया. मिली जानकारी के अनुसार, मानसून सीजन में बारिश के दौरान आने वाली आपदाओं के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को अगले 6 महीने तक हड़ताल नहीं करने को कहा है. राज्य सरकार के अधीन काम करने वाली किसी भी विभाग के कर्मचारी अब 6 महीने तक हड़ताल नहीं कर पाएंगे.अगर कोई सरकारी आदेश का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ एक्शन सरकार ले सकती है.

बता दें कि चार धाम यात्रा 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन दिन से शुरू हुई थी. 27 मई तक चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 15 लाख को पार कर चुकी थी.उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा, “चार धाम यात्रा के बाद 15 लाख से अधिक श्रद्धालु अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए थे. उत्तराखंड पुलिस ने पहले कहा था कि चार धाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 27 मई तक 15 लाख को पार कर गई है.चार धाम यात्रा के बाद 15 लाख से अधिक श्रद्धालु अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके हैं. इनमें गंगोत्री से 3,12,422, यमुनोत्री से 2,82,857, केदारनाथ से 5,37,065, बद्रीनाथ से 4,39,782 और हेमकुंड साहिब से 8,551 लोग शामिल हैं.

सीएम धामी ने 17 मई को ऋषिकेश में करीब 22.25 करोड़ रुपये की लागत से चार धाम यात्रियों के लिए पंजीकरण कार्यालय सह ट्रांजिट कैंप का उद्घाटन किया. चारधाम यात्रा 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शुरू हुई.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.